Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी की महिला अभ्यर्थी को केंद्रीय एजेंसियों ने किया तलब, पूछताछ के लिए ले गईं दिल्ली

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:28 AM (IST)

    बीएचयू में गैर शैक्षणिक और नर्सिंग भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने वाराणसी की एक महिला अभ्यर्थी को दिल्ली में पूछता ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. बीएचयू भर्ती अनियमितता में वाराणसी की महिला दिल्ली तलब।

    2. केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं जांच, 28 लोग दायरे में।

    3. सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू में गैर शैक्षणिक पदों और नर्सिंग भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने वाराणसी के लंका क्षेत्र की एक महिला अभ्यर्थी को भी पूछताछ के लिए नोटिस देकर तलब किया है। महिला से पूछताछ दिल्ली में होगी। नोटिस के तामीला की कार्रवाई पूरी कराते हुए महिला जांच दल के साथ ही दिल्ली रवाना हो गई। जांच दल का एक भाग आवश्यक कार्रवाई के बाद दिल्ली लौट गया है, जबकि स्थानीय स्तर पर फील्ड यूनिट सक्रिय बनी हुई है।

    इस प्रकरण की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), आइबी और गृह मंत्रालय का सतर्कता ब्यूरो कर रहा है। जांच अब महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है। पिछले छह माह के दौरान जांच एजेंसियों और उनकी फील्ड इकाइयों द्वारा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और राजस्थान से जुड़े अब तक सामने आए करीब 28 लोगों से जुड़े संपर्कों का सत्यापन किया जा रहा है।

    लोगों की भूमिका मिली संदिग्ध

    अब तक गिरफ्तार या पूछताछ के दायरे में आए लोगों, अभ्यर्थियों और संपर्क सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं का मिलान किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ लोगों को दोबारा आमने-सामने या अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। जांच में विश्वविद्यालय से जुड़े एक सेवानिवृत्त अधिकारी, एक अन्य पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, एक महिला कर्मचारी तथा कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है।

    जांच की गति बढ़ने के बाद कुछ संदिग्ध लोगों के ठिकाने बदलने की जानकारी भी एजेंसियों को मिली है। ऐसे इनपुट भी मिले हैं जिनके आधार पर वर्ष 2023 और 2024 की कुछ गैरशैक्षणिक नियुक्तियों से जुड़े रिकार्ड और दस्तावेजों का तकनीकी सत्यापन और परीक्षण किया जा रहा है।

    खबरें और भी