Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वाराणसी में DCP काशी गौरव का बड़ा एक्शन, दारोगा को किया निलंबित; हटाए गए सुंदरपुर चौकी प्रभारी

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 01:20 PM (IST)

    वाराणसी में पुलिसकर्मियों की बदतमीजी का मामला सामने आया है। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों से विवाद के बाद डीसीपी काशी ने चितईपुर थाना के दारोगा और सुंद ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. अपना दल (एस) के पदाधिकारियों से विवाद पर की कार्यवाही
    2. युवक की दबंगों द्वारा पिटाई की रिपोर्ट लिखाने चितईपुर थाने पहुंचे थे नेता

    संवाद सहयोगी, वाराणसी। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों से विवाद के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने चितईपुर थाना के दारोगा महेंद्र यादव को निलंबित करते हुए सुंदरपुर चौकी प्रभारी विकास पांडेय को चौकी से हटा दिए।

    चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मनबढ़ों ने मंगलवार को राज गौतम को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मुड़ादेव के रहने वाले अपना दल (एस) के जोन अध्यक्ष आदर्श वर्मा उसे लेकर चितईपुर थाने पहुंचे। वहां मौजूद टिकरी हल्का प्रभारी महेंद्र यादव और सुंदरपुर चौकी प्रभारी विकास पांडेय मौजूद थे।

    मामले की जानकारी देने पर दोनों जांच करके मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर लौटाने लगे। आदर्श वर्मा बिना मुकदमा दर्ज हुए जाने को तैयार नहीं थे। इस बात को लेकर आदर्श व पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई।

    मुकदमा दर्ज कराने को लेकर दारोगा ने कर दी थी पिटाई

    आरोप है कि दोनों दारोगा ने आदर्श की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी अपना दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल को हुई तो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ चितईपुर थाने पर पहुंचकर थाने घेराव कर दिया। पूरे मामले की जानकारी डीसीपी काशी को देते हुए कार्यवाही की मांग की।

    खबरें और भी

    डीसीपी ने हल्का चौकी प्रभारी महेंद्र यादव को निलंबित करते हुए सुंदरपुर चौकी प्रभारी विकास पांडेय को चौकी से हटा दिया। इसके बाद अपना दल के कार्यकर्ता चितईपुर थाना से वापस लौटे। दबंगों की पिटाई से घायल राज गौतम का आरोप है कि टिकरी गांव के रहने वाले मनबढ़ अपना गैंग चलाते हैं। पुलिस उनको बचाने का प्रयास करती है।

    एसपी ने चौकी इंचार्ज व सिपाही को किया निलंबित

    वहीं जालौन जिले के कैलिया कस्बा में एक किराना की दुकान में शराब बिक्री होने की शिकायत के बाद दुकानदार पर कार्रवाई करने के बजाय चौकी इंचार्ज व सिपाही ने उसका बचाव किया। मामले की शिकायत एसपी तक पहुंची। मामले की जांच सीओ कोंच देवेंद्र पचौरी ने की तो शिकायत सही मिली। इसी आधार पर एसपी ने आरोपित चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को पुलिस लाइन आमद करने के आदेश दिए गए हैं।

    कैलिया कस्बा में मुन्नालाल शिवहरे की किराना की दुकान है। जिस पर लंबे समय से देशी शराब की बिक्री की जा रही थी। इस कारण कस्बे की महिलाएं काफी परेशान थीं। जिसकी शिकायत उन्होंने पहाड़गांव पुलिस चौकी के प्रभारी विनीत कुमार से की थी।

    इसे भी पढ़ें: यूपी पुलिस के चार सिपाही AK-47 लेकर पहुंच गए राजस्थान, कर दिया बड़ा कांड; मामला खुलने पर SP ने किया सस्पेंड