वाराणसी सहित पूर्वांचल में गलन पकड़ने जा रही जोर, कोहरे का असर भी होगा घनघोर
दीपावली के बाद वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम बदल गया है, जहां सुबह कुहासा और आने वाले दिनों में घना ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में बढ़ेगी गलन, छाएगा घना कोहरा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी का मौसम दीपावली के बाद बदला हुआ है, वातावरण का रुख अंचलों में कोहरे की ओर है तो दूसरी ओर शहर में सुबह कुहासा है। बीते दिनों बारिश के बाद कोहरे का असर होने के बाद से शहर में कोहरा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पखवारे भर में पछुआ का असर नजर आने लगेगा इसी के साथ समूचा पूर्वांचल कोहरे की जद में आ जाएगा।
वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 30.8°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान 17.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता इस दौरान न्यूनतम 74% और अधिकतम 81% दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से उत्तर और पूर्व में घने बादलों का संकेत है। इसकी वजह से पूर्वांचल में वैक्युम बना है जो गलन भरी हवाओं का असर पश्चिम से ला सकता है।
मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल के उत्तर में नेपाल की तराई वाले क्षेत्र और पूर्व में समुद्री क्षेत्रों में बादलों का घना डेरा बना हुआ है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में इसके गुजरने के बाद ठंडक का असर नजर आने लगेगा। इसी के साथ ही पूर्वांचल में गलन का दौर भी प्रभावी हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में इस सप्ताह के आखिर तक 16 डिग्री तक पारा आने का अनुमान है।