विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल, पीएसी रही मौजूद

Published: Wed, 14 May 2025 09:33 PM (GMT+05:30)

वाराणसी के चौबेपुर में कैथी चौराहे से मार्कंडेय महादेव मंदिर धाम तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण चल रहा है। ...और पढ़ें

पुलिस-पीएसी की मौजूदगी मे अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर।
पुलिस-पीएसी की मौजूदगी मे अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर।

संवाद सूत्र, चौबेपुर। कैथी चौराहे से मार्कंडेय महादेव मंदिर धाम तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण इन दिनों चल रहा है। कैथी गांव में अतिक्रमण होने के चलते यह कार्य बाधित हो गया था। पिछले दिनों भी अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग के लोग अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो ग्रामीणों के विरोध पर वापस लौट आए। बुधवार को भारी भरकम पुलिस पीएसी बल के साथ एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी, राजस्व विभाग की टीम, लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ सड़क में आने वाले मकानों, चहारदीवारी,व अन्य अतिक्रमणों को 4 बुल्डोजर लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिस समय अतिक्रमण हटाया जा रहा था उसी समय यहां के विधायक त्रिभुवन राम चौबेपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर में बने टीन सेट का लोकार्पण कर रहे थे उसी समय कैथी गांव के लोगों ने बुल्डोजर की रोकने के लिए गुहार लगाई।

विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि जिसकी जमीन गई है उसे मुआवजा के लिए जिलाधिकारी से बात करूंगा।जो सरकारी जमीन में अतिक्रमण किया है उसको मुआवजा नहीं दिया जायेगा। अतिक्रमण रोकने के लिए ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे।उनके साथ एसीपी सारनाथ ने पंचायत की ।भारी पुलिस बल पीएसी तैनात कर अतिक्रमण हटाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।