यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर युवा चेतना ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया
स्वामी सहजानंद सरस्वती (Swami Sahajanand Saraswati) जयंती समारोह में युवा चेतना ने दी श्रद्धांजलि। किसान मजदूर नेता के रूप में स्वामी सहजानंद सरस्वती ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी सोनारपुरा में देश के महान किसान मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में किया गया। जयंती समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आजीवन स्वामी सहजानंद सरस्वती ने ग़रीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास हेतु अभियान चलाया। स्वामी सहजानंद सरस्वती ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के रूप में देश को आजादी दिलाने में भूमिका निभाई।
सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की नीतियों का हमेशा विरोध किया। सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास खेत में खुरपी चलाने वाले किसान और मजदूर की संतान को समाज के मुख्यधारा में लाना है।
सिंह ने कहा की हम सामाजिक न्याय का अलख लेकर पूरे देश में लोगों के बीच जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि परिवारवादी राजनेताओं के ख़िलाफ़ हमारा इंक़लाब जारी रहेगा।
युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के फूल माला से राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी,लव कुमार सिंह,राजमणि,शिवपाल यादव,पप्पू यादव,छोटन पासवान आदि उपस्थित रहे।