वाराणसी के चोलापुर में तम्बाकू चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार और लाखों का माल बरामद
चोलापुर पुलिस ने असेटुआ गांव की तम्बाकू पैकेजिंग फैक्ट्री से लाखों की तम्बाकू चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

HighLights
चोलापुर पुलिस ने तम्बाकू चोरी का किया खुलासा।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 बोरी तम्बाकू बरामद।
फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चोलापुर के असेटुआ गांव स्थित तम्बाकू पैकेजिंग फैक्ट्री से लाखों रुपये मूल्य की तम्बाकू चोरी के मामले में चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 20 बोरी सादी सुर्ती (जर्दा तम्बाकू) बरामद की है।
गौरतलब है कि फैक्ट्री संचालक रवि कुमार यादव ने कर्मचारियों और एक स्थानीय व्यक्ति पर मिलीभगत कर गोदाम से तम्बाकू चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया गया था कि स्टॉक मिलान के दौरान 20 बोरी तम्बाकू गायब मिली थी।
मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। चोलापुर पुलिस टीम ने शनिवार को क्षेत्र के अटेसुआ गांव के पास से सुरेन्द्र पटेल निवासी अईली (चौबेपुर), रणधीर निवासी परचट, रसूलपुर जनपद हरदोई तथा लवकुश राजभर निवासी सलारपुर (सारनाथ) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के आधार पर चोरी की गई 20 बोरी सादी सुर्ती (तम्बाकू) बरामद की गई, जिसका वजन करीब 482.994 किलोग्राम बताया गया है। तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित फैक्ट्री से तम्बाकू निकालकर बेचने की फिराक में थे।
खबरें और भी
प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि मामले का सफल अनावरण कर आरोपितों के गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।