विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi News: काशिराज परिवार की विष्णु प्रिया को प्रताड़ित न करने का आदेश, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप

Published: Fri, 28 Mar 2025 11:14 AM (IST)

वाराणसी के काशी नरेश विभूति नारायण सिंह की बेटी विष्णु प्रिया को प्रताड़ित न करने का आदेश कोर्ट ने दिया ...और पढ़ें

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) साकेत मिश्रा ने दिया आदेश। जागरण
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) साकेत मिश्रा ने दिया आदेश। जागरण

HighLights

  1. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने दिया आदेश
  2. विष्णु प्रिया ने प्रताड़ित करने का लगाया था आरोप

संवाद सहयोगी जागरण वाराणसी। काशी नरेश विभूति नारायण सिंह की बड़ी पुत्री विष्णु प्रिया को प्रताड़ित न करने का आदेश गुरुवार को अदालत ने दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) साकेत मिश्रा ने अपने आदेश में कहा कि विष्णु प्रिया को संरक्षण प्रदान किया जाना आवश्यक है।

प्रताड़ना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कुंवर अनंत नारायण सिंह और उनकी पत्नी को निर्देशित किया जाता है कि विष्णु प्रिया के शांतिपूर्ण निवास और जीवनयापन में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न करें और उसे मानसिक, शारीरिक अथवा आर्थिक रुप से प्रताड़ित करने से विरत रहें।

विष्णु प्रिया ने राज परिवार के अनंत नारायण सिंह और उनकी पत्नी अनामिका सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया था। इसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। दस अक्टूबर 2011 को वकील संजय कुमार चौबे के जरिए दाखिल प्रार्थना (परिवाद) पत्र में उन्होंने अनुतोष दिलाने का भी निवेदन किया था।

इसे भी पढ़ें- UP News: बरेली में रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म, गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद की गई दरिंदगी

परिवाद पत्र का निस्तारण करते हुए गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ने कुंवर अनंत नारायण सिंह और उनकी पत्नी को यह भी आदेश दिया कि दस्तावेज में उल्लेखित संपत्ति में विष्णु प्रिया के परिचितों, अतिथियों, जान-पहचान, रखरखाव और दैनिक कार्य के लिए आने वाले लोगों को मिलने अथवा आने-जाने में किसी भी प्रकार की बाधा अथवा रुकावट न पैदा करें। साथ ही बिना किसी विधिक प्रक्रिया को अपनाए प्रश्नगत संपत्ति से बेदखल नहीं करेंगे।

घरेलू हिंसा और संपत्ति पर कब्जे का लगा था आरोप। जागरण


विष्णु प्रिया के कब्जे के भाग में किसी प्रकार का कोई भी निर्माण, परिवर्तन, रुपांतरण या विध्वंस न करें। यदि विष्णु प्रिया आवश्यक एवं अपरिहार्य मरम्मत कार्य करवाना चाहे तो ऐसे कार्य में वे किसी प्रकार का कोई भी व्यवधान उत्पन्न नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें- UPPCL: यूपी में एक अप्रैल से लागू हो जाएगा द‍िन-रात का अलग-अलग टैर‍िफ? ब‍िजली व‍िभाग ने द‍िया बड़ा अपडेट

विष्णु प्रिया ने अपने प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया था कि कुंवर अनंत नारायण सिंह और उनकी पत्नी द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा और रामनगर किला में स्थित उसके निवास स्थान से बलपूर्वक जबरन निकालने का प्रयास किया जा रहा है और उसकी संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करने की धमकी दी जाती है।

उन्हें मजबूर करने की कोशिश की गई कि वह अपनी संपत्तियों को उनके नाम स्थानांतरित कर दें। काशी नरेश विभूति नारायण सिंह की मृत्यु के बाद संपत्ति को लेकर उनकी बेटी विष्णु प्रिया का विवाद चल रहा है। विष्णु प्रिया ने वर्ष 2022 में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में वाद दाखिल किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।