वाराणसी में ढाबा संचालक ने एनएचएआइ के अधिकारियों पर लगाया पैसे लेने का आरोप, पुलिस आयुक्त से की शिकायत
ढाबा संचालक साहिल सिंह ने एनएचएआइ कर्मचारियों पर अवैध कट के नाम पर वसूली और मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर जांच ...और पढ़ें

वाराणसी में एनएचएआइ अधिकारियों पर वसूली का आरोप, ढाबा संचालक ने की शिकायत।
HighLights
एनएचएआइ कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप।
ढाबा संचालक ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की।
वसूली के ऑडियो-वीडियो सबूत भी सौंपे।
जागरण संवाददाता, रोहनिया (वाराणसी)। एनएचएआइ द्वारा हाइवे पर अवैध कट बंद नहीं करने वाले संगम ढाबा अखरी के संचालक साहिल सिंह के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ शुक्रवार को साहिल सिंह ने पुलिस आयुक्त से लिखित शिकायत की है।
ढाबा संचालक साहिल सिंह का आरोप है एनएचएआइ द्वारा कर्मचारियों को भेजकर हाइवे किनारे बने होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप और बड़े प्रतिष्ठानों से 10 हजार से लेकर 50 हजार तक वसूली किया जाता है। मना करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है । आरोप है कि हमारे ढाबा से 20 हजार रूपये प्रतिमाह लेते रहे।
जिसे अवैध कट बता रहे हैं उसके लिए मैनेजर मोहित शर्मा ने पूर्व में 75-75 हजार दो बार लिया और यह बताया कि अब इसे कोई भी बंद नहीं कर सकता है। जबकि कुछ दिन पहले पेट्रोलिंग गाड़ी से आये कर्मचारियों द्वारा बोला गया कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि अवैध कट बंद होगा।
ढाबा संचालक द्वारा यह बताया गया कि पूर्व में डेढ़ लाख रूपये लेकर आप लोगों द्वारा सही कर दिया गया था, तब यह कट अवैध कैसा हुआ। आरोप है कि 50 हजार महीना नहीं देने पर फर्जी अवैध कट को पाटने व तोड़ने का आरोप लगाकर मुकदमा करा दिया गया है।
खबरें और भी
इस बाबत संचालक का आरोप है कि आरोपितों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाय। ढाबा संचालक ने पूर्व में मैनेजर मोहित शर्मा को दिए गए पैसे का ऑडियो और वीडियो भी सौंपा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर इस प्रकरण को लेकर गहमागहमी का माहौल है।