विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में घर बनाने का सपना होगा पूरा, आनंद काशी आवासीय योजना के लिए वीडीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

By Vns Arun Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 09 Sep 2026 06:52 PM (IST)

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कल्लीपुर में आनंद काशी आवासीय योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जल्द ही पंजीकरण ...और पढ़ें

वाराणसी में आनंद काशी आवासीय योजना के लिए वीडीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

वाराणसी में आनंद काशी आवासीय योजना के लिए वीडीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

HighLights

  1. आनंद काशी आवासीय योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।

  2. योजना के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।

  3. काशी की पहली गेटेड सिटी के रूप में विकसित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से कल्लीपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही आनंद काशी आवासीय योजना (प्रथम चरण) के संबंध में नागरिकों की सुविधा के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

योजना के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की संभावना है। योजना के रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अब काशी में अपना आवास बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके ल‍िए फोन पर ही पूरी जानकारी दी जा रही है। 

काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और स्थापत्य विरासत से प्रेरित इस परियोजना को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे काशी की पहली गेटेड सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके बनने के बाद हजारों लोग सुरक्ष‍ित और व्‍यवस्‍थ‍ित स‍िटी में रह सकेंगे। 

योजना में सुनियोजित सड़क नेटवर्क, आवासीय भूखंड, हरित क्षेत्र, पार्क, वाणिज्यिक क्षेत्र सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। गेटेड सिटी के अनुरूप सुरक्षित और व्यवस्थित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। वीडीए का उद्देश्य काशी की विरासत और आधुनिक जीवनशैली के समन्वय के साथ नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवासीय परिवेश उपलब्ध कराना है।

अधिकृत माध्यम से ही लें जानकारी
वीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि योजना के पंजीकरण और अन्य जानकारियों के लिए केवल प्राधिकरण के अधिकृत माध्यमों पर भरोसा करें। किसी अनधिकृत व्यक्ति, एजेंट या अन्य स्रोत द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कोई निर्णय न लें। पंजीकरण शुरू होने की आधिकारिक सूचना वीडीए द्वारा ही जारी की जाएगी।

हेल्पलाइन
दूरभाष:0542-2823305,8189057341
समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक