यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाटों के संपर्क आपस में टूटे, किनारे के कई मंदिर डूबे
लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा व सहायक नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार शाम को वाराणसी में गंगा के कई घाटों का संपर्क आ ...और पढ़ें

HighLights
- केदारघाट का भी संपर्क टूटने की ओर, किनारे के कई मंदिर डूबे
- शाम तक पानी बढ़ाव की गति में आई कमी
- अभी खतरे के निशान से 9.24 मीटर नीचे है जलस्तर
पानी बढ़ने से अहिल्याबाई घाट का प्राचीन शिव मंदिर में पूरी तरह से पानी प्रवेश कर गया है। इसमें स्थापित शिवलिंग जलमग्न हो गया है तो हनुमानजी की प्रतिमा के कांधे तक गंगा का पानी पहुंच गया है। प्रयागघाट का जुगल रुक्मिणी मंदिर पूरी तरह से डूब गया है। दशाश्वमेध घाट का प्लेटफार्म व नमो घाट का रैंप जलमग्न हो चुके हैं। भदैनी घाट व जैन घाट का आपस में संपर्क टूट गया है तो शिवाला घाट व हनुमान घाट के बीच भी संपर्क भंग हो चुका है।
केदारघाट की तीन सीढ़ियां डूबी
केदारघाट की तीन सीढ़ियां बची हैं, ये भी डूबीं तो इस घाट पर भी अन्य घाटों से पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
खबरें और भी
शाम तक जलप्रवाह में आई कमी