Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPPCL: बड़े एक्शन की तैयारी में बिजली विभाग, इन लोगों के खिलाफ शुरू होगा अभियान; वसूला जाएगा दोगुना जुर्माना

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 07:49 AM (IST)

    UP Electricity घरेलू कनेक्शन के नाम पर होम स्टे लॉज पीजी दुकान आदि में वाणिज्यिक बिजली का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। बिजली विभाग ऐसे लोगों पर कार्र ...और पढ़ें

    घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल बिजली का उपयोग मारेगा करंट
    घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल बिजली का उपयोग मारेगा करंट

    HighLights

    1. घरेलू कनेक्शन पर वाणिज्यिक बिजली का उपयोग झटका देगा
    2. होम स्टे, लाज, पीजी, दुकान वालों की होगी जांच, अभियान चलेगा
    3. पकड़े जाने पर सालभर का दोगुना जुर्माना वसूलने की होगी कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। घरेलू कनेक्शन के नाम पर होम स्टे, लाज, पीजी, दुकान आदि में वाणिज्यिक (कमर्शियल) बिजली का उपयोग खूब हो रहा है। ऐसे लोगों पर विभाग कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाने वाला है। इसकी जांच की जाएगी और पकड़े जाने पर उक्त उपभोक्ता से सालभर का डबल वाणिज्यिक जुर्माना वसूला जाएगा। यानी बिजली विभाग के करंट से बचना है तो घरेलू कनेक्शन के नाम पर कमर्शियल बिजली का उपयोग करना छोड़ दीजिए।

    काशी में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग अपने घरों में होम स्टे, पेइंग गेस्ट हाउस या अन्य दुकानें चला रहे हैं, लेकिन बिजली का कनेक्शन घरेलू के नाम पर ही है। इसके कारण विभाग को चूना लग रहा है। ऐसा भी नहीं कि विभागीय लोगों को इसका पता नहीं है। लाइनमैन व जेई स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से खेल चल रहा है। लोग बिजली चोरी से भी बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर कुछ लोग कनेक्शन तो लिए हैं, लेकिन एसी आदि चोरी की बिजली से चलाते हैं।

    चार  लोगों के खिलाफ हुई थी बिजली चोरी की एफआईआर

    नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विनोद चौधरी ने बताया कि पिछले माह अभियान चलाकर चार लोगों को बिजली चोरी करते पकडा गया था। सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज है। 23 लोग ऐसे भी पाए गए थे जो कनेक्शन तो घरेलू लिए हैं, लेकिन बिजली का उपयोग वाणिज्यिक कर रहे थे। बताया कि गेस्ट हाउस चलाने या अन्य वाणिज्यिक गतिविधियां अगर पाई गई तो पिछले सालभर का जोड़कर दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

    रामनगर क्षेत्र में पांच घंटे गुल रही बिजली

    वहीं वाराणसी के रामनगर में बुधवार की सुबह ही लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लगभग पांच घंटे समूचे रामनगर की बिजली गुल रही। जिवनाथपुर से आ रही 33 केवीए का जंफर टेंगरा मोड़ के पास उड़ गया था। इसे रिपेयर करने में विभाग को लगभग पांच घंटे लगे। सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नही हो सकी। सुबह साढ़े पांच बजे अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रिपेयरिंग के बाद साढ़े दस बजे पुनः आपूर्ति शुरू की गई।

    खबरें और भी

    आज इन क्षेत्रों में पांच घंटे कटेगी बिजली

    पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोलों की शिफ्टिंग, पेड़ कटिंग से संबंधित कार्य किया जाना है। इसके लिए 11 केवी लालपुर, भक्ति नगर, अकथा की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक पांच घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे अकथा गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, जीडी नगर, विश्वनाथपुरी, लालपुर, पांडेपुर, राय साहब का बगीचा आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

    इसे भी पढ़ें: घर में एक पंखा और एक बल्‍ब... क‍िसान को थमा द‍िया 7 करोड़ का बिजली ब‍िल; योगी के मंत्री ने की बड़ी कार्रवाई