वाराणसी में इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, सड़क चौड़ीकरण के लिए होगी पोल और लाइन शिफ्टिंग
वाराणसी के कई इलाकों में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण और अन्य कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। महेशपुर, लोहता, ...और पढ़ें

वाराणसी में सोमवार को बिजली गुल, सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल और लाइन शिफ्टिंग।
HighLights
सड़क चौड़ीकरण के कारण वाराणसी में बिजली कटौती।
महेशपुर, लोहता, पांडेयपुर सहित कई क्षेत्र प्रभावित।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में सोमवार को कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल और लाइन शिफ्टिंग और पावर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग के चलते बिजली विभाग ने दिनभर शटडाउन का कार्यक्रम घोषित किया है।
नगरीय विद्युत वितरण खंड-मडौली के अनुसार 33/11 केवी कोटवा उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी महेशपुर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे महेशपुर जीटी रोड, कोटवा मोड, बौलिया, भीटारी, शक्तिपुरम कालोनी, पशियाना गली, नाथू चाय व आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल, लाइन और परिवर्तकों की शिफ्टिंग का काम इस दौरान किया जाएगा। इसी खंड के भट्टी उपकेंद्र पर भी शटडाउन रहेगा। सुबह 11 से एक बजे तक कुशवाहा नगर फीडर प्रभावित रहेगा, जिससे हरपालपुर, कन्हीसराय और लोहता इलाके प्रभावित होंगे। इसके बाद एक से तीन बजे तक भट्टी व बजरंग नगर फीडर पर काम होगा।
इससे भट्टी, लोहता स्टेशन रोड, महमूदपुर, रहीमपुर, धन्नीपुर और लोहता थाना के आसपास बिजली नहीं रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड-द्वितीय ने भी पांडेयपुर और लेदुपुर उपकेंद्रों से निकलने वाले लालपुर व आशापुर फीडरों पर सुबह 11 से दो बजे तक शटडाउन घोषित किया है।
पाण्डेयपुर, काली माता मंदिर चौराहा, राय साहब का बगीचा, रुस्तमपुर, पैगम्बरपुर, नटूई, सिंचाई विभाग कालोनी, चंद्रा चौराहा, आशापुर, अमनपुरी कालोनी व आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। यहां केबल होस्टिंग, पोल शिफ्टिंग, लाइन रिकंडक्टरिंग और पेड़ कटिंग का काम किया जाएगा।
