Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पक्ष विपक्ष से पांच सवाल: सांसद गिना रहे 10 वर्ष के कार्य तो विपक्ष पूछ रहा कहां है विकास

    Updated: Wed, 08 May 2024 12:09 PM (IST)

    चंदौली लोकसभा के लिए एक जून को मतदान है। इसे लेकर राजनीतिक बिसात बिछने लगी है प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए जोर लगा दिए हैं। यहां भा ...और पढ़ें

    चंदौली लोकसभा सीट से बाएं से वीरेंद्र सिंह सपा, महेंद्र नाथ पांडेय बीजेपी। जागरण
    चंदौली लोकसभा सीट से बाएं से वीरेंद्र सिंह सपा, महेंद्र नाथ पांडेय बीजेपी। जागरण

    चंदौली लोकसभा के लिए एक जून को मतदान है। इसे लेकर राजनीतिक बिसात बिछने लगी है, प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए जोर लगा दिए हैं। यहां भाजपा ने तीसरी बार मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडे पर दांव लगाया है तो आइएनडीआइए गठबंधन से सपा ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। प्रस्तुत है दोनों प्रत्याशियों से प्रदीप सिंह के साथ बातचीत के अंश...

    महेंद्र नाथ पांडेय से बातचीत...

    सवाल- आपको जानता क्यों चुने और आपकी जीत का आधार क्या है?

    उत्‍तर- दो कार्यकाल में क्षेत्र का विकास और सेवा ईमानदारी से की। पांचों विधानसभा क्षेत्र में गरीब की भलाई, आधारभूत संरचना व उत्थान के लिए अनेक कार्य किया। योगी सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ चंदौली को मिला है। जनप्रतिनिधि के विकास की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती।

    सवाल- चुनाव में आपकी लड़ाई किससे है?

    उत्‍तर- मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों और जनता का समर्पण देखा जाए तो मेरी लड़ाई किसी से नहीं। जनता का समर्थन मुझे प्राप्त हो रहा है। जनता मुझे तीसरी बार भी सेवा का मौका देगी।

    इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के रोड शो में बीएचयू से विश्वनाथ धाम तक बरसेंगे फूल, हजारों कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी

    सवाल- विकास को लेकर प्राथमिकता क्या है। कोई दो कार्य बताएं जो नहीं हुए। उसका दोषी कौन है?

    उत्‍तर- शैक्षणिक उत्थान, सड़कों का विकास एजेंडा में शामिल है। कृषि की उन्नति प्राथमिकता में है। खेती को बढ़ावा देने के लिए इंडो इजराइल केंद्र का निर्माण प्रगति पर है। नहरों काे पक्का करने और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की व्यवस्था का प्रयास रहेगा। जो कार्य नहीं हुए उसके लिए किसी को दोषी नहीं मानता हूं, मैं पूरा करूंगा।

    सवाल- डबल इंजन की सरकार को आप किस रूप में देखते हैं?

    उत्‍तर- पूर्व की सरकार में 60 हजार आवास का रजिस्ट्रेशन हुआ, बने महज 30 हजार। योगी सरकार में दो साल में साढ़े चार लाख आवास का लाभ लोगों को मिला। यह डबल इंजन सरकार की ताकत है। गुंडाराज के लिए बदनाम यूपी अब कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है। सर्वाधिक हाईवे, एयरपोर्ट सहित आधारभूत संरचना मजबूत हुई है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- LKG छात्र की याचिका पर कोर्ट ने शराब दुकान का नवीनीकरण रोका, कहा-ठेका देने के बाद बना स्कूल तो 2025 के बाद न बढ़ाएं अवधि

    सवाल- इस बार जनता ने मौका दिया तो कौन से वह अधूरे कार्य रह गए जिसे आप पूरा करवाना चाहेंगे?

    उत्‍तर- विभिन्न ट्रेनों का ठहराव, गंगा और गोमती सेवा को लेकर काम करना है। नगवा-चोचकपुर तथा टांडा-कैथी के बीच पक्का पुल, गोमती पर मोहनपुर भदवा के पास, पुरैली से नवादा के बीच, धौरहरा पूरा से केदारपुर के बीच, भगवानपुर खुर्द से गाजीपुर की तरफ तथा कैथी खुर्द से खरवा के बीच पीपा पुल का कार्य होगा।

    वीरेंद्र सिंह से बातचीत...

    सवाल- आपको जनता क्यों चुने और आपकी जीत का आधार क्या है?

    उत्‍तर- सांसद को जनता अपनी भलाई के लिए चुनती है कि उनकी समस्या सदन में उठाकर उसका समाधान करे। विधायक के रूप में 10 वर्ष के मेरे कार्यकाल को जनता ने देखा है और मैने कितना काम किया है, यह भी वह जानती है।

    सवाल- चुनाव में आपकी लड़ाई किससे है?

    उत्‍तर - मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। मेरी लड़ाई जनता स्वयं लड़ रही है। भारी मत देकर जनता मुझे सदन में भेजेगी।

    सवाल- विकास को लेकर प्राथमिकता क्या है। कोई दो कार्य बताएं जो नहीं हुए। उसका दोषी कौन है।

    उत्‍तर-मेरी प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार दिलाना है। समस्या को खत्म करना जो वर्तमान डबल इंजन की सरकार को करना चाहिए था। 10 वर्षों में उन्होंने कुछ नहीं किया। सांसद भारी उद्योग मंत्री जिले में एक भी उद्योग नहीं लगवाए। इससे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

    सवाल- डबल इंजन की सरकार को आप किस रूप में देखते हैं।

    उत्‍तर- देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, फिर भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है। एक ही कार्य को देश के प्रधानमंत्री भी बताते हैं। सांसद और विधायक भी इस कार्य को बताते हैं। यह पता ही नहीं चलता कि यह कार्य किस जनप्रतिनिधि का है।

    सवाल- चंदौली लोकसभा में भाजपा के दस साल के कार्यकाल को किस रूप में देखते हैं।

    उत्‍तर -देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार को जनता ने पूर्ण बहुमत से बनाया। बावजूद इसके विकास की गाड़ी धीमी गति से चल रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। बेरोजगार दर-दर भटक रहा है, रोजगार के लिए किसान संघर्ष कर रहा है।