Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukhtar Ansari Died: इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना था मुख्तार अंसारी, कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद कसा शिकंजा;18 साल जेल में गुजरे

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 11:12 PM (IST)

    Mukhtar Ansari jail history Mukhtar Ansari Death News In Hindi 18 सालों से जेल में बंद था इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना मुख्तार अंसारी। 14 अक्टूबर 1997 ...और पढ़ें

    Mukhtar Ansari Death: 18 सालों से जेल में बंद था इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना मुख्तार अंसारी।
    Mukhtar Ansari Death: 18 सालों से जेल में बंद था इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना मुख्तार अंसारी।

    HighLights

    1. बांदा जेल में बंद था माफिया मुख्तार अंसारी
    2. हार्ट अटैक की शिकायत पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। Mukhtar Ansari leaderइंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना मुख्तार अंसारी 25 अक्टूबर, 2005 से जेल में निरुद्ध था। पुलिस उसके गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी संपत्ति को भी ध्वस्त व जब्त किया गया।

    मुख्तार का गिरोह 14 अक्टूबर 1997 को गाजीपुर में रजिस्टर्ड हुआ था। 29 नवंबर 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद पुलिस ने इस पर शिकंजा कसना शुरू किया।

    पुलिस ने आय के श्रोत किए थे बंद

    पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह व उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए उनके आय के श्रोत को भी बंद किया। गिरोह के 292 सहयोगियों को चिह्नित किया और इनके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 160 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

    ये भी पढ़ेंः Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

    शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किए

    गिरोह के पास मौजूद शस्त्रों की जांच की गई। इनमें से 175 शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। गिरोह के 164 सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर व छह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े बदमाशों जिनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। गिरोह से जुड़े पांच बदमाशों को अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में मार गिराया।

    ये भी पढ़ेंः Mukhtar Ansari Death; ऐसा था साम्राज्य, 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, वाराणसी की अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

    गिरोह की करोड़ों की संपत्ति की जब्त

    पुलिस ने अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ भी जबरदस्त कार्रवाई की। मुख्तार व उसके गिरोह की अब तक 605 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त व ध्वस्त कराई गई है। इनमें से लगभग 318 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 287 करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त व अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है। पुलिस ने गिरोह के 215 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार को बंद करा दिया है। गिरोह की मदद करने वालों को खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस उनकी संपत्ति की जानकारी भी जुटा रही थी। 

    खबरें और भी