Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghosi Bypoll: आइएनडीआइए के साथ मजबूती से खड़े होंगे घोसी के कांग्रेसजन, हाईकमान के निर्णय से उत्साहित हैं लोग

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 12:53 PM (IST)

    Ghosi Bypoll 2023 घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस सपा को समर्थन देगी। इसका एलान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। यह पूछने पर क ...और पढ़ें

    Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा को दिया समर्थन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा को दिया समर्थन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। Ghosi Bypoll 2023 : घोसी विधानसभा उपचुनाव से अब तक उदासीन रहे घोसी के कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व का निर्देश मिलते ही आइएनडीआइए उम्मीदवार को जिताने के लिए कमर कसना आरंभ कर दिया है। रविवार को घोसी कस्बे में केनरा बैंक के सामने दोपहर 12 बजे हुई बैठक में सभी नए-पुराने कांग्रेसजन एकत्र हुए और सबको जिम्मेदारियां सौंपी गई।

    BJP को हराने के लिए सभी एकजुट 

    पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के परिवार के अत्यंत निकट रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के निर्णय से कांग्रेस का कार्यकर्ता सहज है। भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी एकजुट हैं। जब केंद्रीय नेतृत्व से ही नीति बन गई है कि आइएनडीआइए उम्मीदवार को जिताना है तो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्णय पर हम सभी एकमत हैं।

    गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने को लगाएंगे पूरी ताकत

    पूर्व पीसीसी सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि अपनी पूरी क्षमता से समर्थकों के साथ घोसी विधानसभा में गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए लग जाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लग जाने से गठबंधन के सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की विजय निश्चित है। युवा नेता सावंत कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जब निर्णय लिया है तो हम सब उत्साहित हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊर्जा व नई मजबूती मिली है। हम सब मिलकर आइएनडीआइए को मजबूत कर चुनाव जिताएंगे।

    इसे भी पढ़ें, घोसी उपचुनाव में क‍िस पार्टी को समर्थन देगी कांग्रेस? प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने की घोषणा

     

    घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा को दिया समर्थन

    कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस सपा को समर्थन देगी। यह पूछने पर कि क्या सपा ने समर्थन मांगा था, उन्होंने कहा कि कोई समर्थन नहीं मांगा, हमने दिल बड़ा किया है। कांग्रेस के इस निर्णय को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में बने विपक्ष के गठबंधन आइएनडीआइए में सपा और कांग्रेस अहम सहयोगी हैं।

    खबरें और भी

    पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर दारा सिंह चौहान ने चुनाव लड़ा था और जीते थे। पिछले दिनों वह भाजपा में शामिल हो गए और निर्वाचन आयोग ने सीट को रिक्त घोषित कर दिया। अब वहां उपचुनाव होने जा रहे हैं और दारा सिंह चौहान भाजपा से मैदान में हैं। सपा ने उनके खिलाफ सुधाकर सिंह को टिकट दिया है।

    उपचुनाव से कांग्रेस ने किनारा करते हुए सपा को समर्थन देने का फैसला किया है। इससे भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कांग्रेस के सपा को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि इनकी कथनी और करनी में भेद है। भाजपा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जो कहते हैं, हम करके दिखाते हैं। समर्थन कोई किसी को दे, घोसी सीट पर भाजपा की ही जीत होगी।