विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी करने जा रहे टीचर के घर पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका, पहले जमकर काटा हंगामा फिर...

Published: Sun, 26 May 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में शादी के जश्न में उस समय खलल ...और पढ़ें

शादी करने जा रहे टीचर के घर पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका, पहले जमकर काटा हंगामा
शादी करने जा रहे टीचर के घर पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका, पहले जमकर काटा हंगामा

संवाद सहयोगी, सेवापुरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में शादी के जश्न में उस समय खलल पड़ गया जब बारात जाने के एक दिन पहले पुलिस के साथ दूल्हे की प्रेमिका पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने वापस गई जहां देर रात तक दोनों पक्षों में पंचायत होती रही।

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उक्त युवती के संपर्क में आरोपित दो वर्ष पूर्व आया जो पेशे से शिक्षक है और शादी का झांसा दे पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच आरोप है कि महिला के पेट में गर्भ आ गया जिसे प्रेमी ने दवा देकर गिरवा दिया। जिस पर एक वर्ष पहले प्रेमिका ने जंसा थाने में तहरीर देकर अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच जब युवती की शादी अन्यत्र होने लगी तो वहां प्रेमी पहुंचकर अपना हवाला दे रिश्ता बिगाड़ दिया। इसके बावजूद प्रेमी अपनी शादी कहीं अन्यत्र तय कर ली और रविवार को उसकी बारात जाने वाली थी तभी एक दिन पहले शनिवार को उसके घर प्रीत भोज का कार्यक्रम चल रहा था की इसी बीच प्रेमिका पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दी। जंसा थानाध्यक्ष वैद्य नाथ सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है, जाकर देखता हूं की क्या बात है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में इस जगह बनेगी पहली ग्रूप हाउसिंग सोसाइटी, मिलेंगे सस्ते फ्लैट; पढ़ें क्या है योजना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।