Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varanasi News: एक सप्ताह पहले जिस शख्स ने लिए थे सात फेरे, उसी ने लाठी से पीटकर मार डाला

    Updated: Sat, 17 May 2025 01:03 PM (IST)

    चौबेपुर में राजू पाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी आरती की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रह ...और पढ़ें

    चोलापुर के भठौली दुर्गा मंदिर पर दोनों की शादी की फाइल फोटो
    चोलापुर के भठौली दुर्गा मंदिर पर दोनों की शादी की फाइल फोटो

    HighLights

    1. विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या की
    2. राजू पाल गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा
    3. तीसरी शादी भी असफल, पत्नी की हत्या

    संवाद सूत्र, जागरण चौबेपुर। एक सप्ताह पहले राजू पाल ने आरती से शादी की थी। कुछ दिनों बाद ही उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि बीते गुरुवार की रात राजू ने लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। बहन के प्रेमी की हत्या करने के दोष में सात साल की सजा काट चुका है।

    मूलरूप से सारनाथ के सिंहपुर के रहने वाले राजू के पिता कतवारू पाल ने चौबेपुर के अमौली गांव में 11 साल पहले दो बीघे जमीन खरीदा था। तभी से राजू खेत में टीन से अस्थाई कमरा यहां रहते हुए खेती करता था। बीते नौ मई को जौनपुर के रतनूपुर चंदवक की आरती पाल (26 वर्ष) से चोलापुर क्षेत्र के भटौली दुर्गा माता मंदिर में शादी किया।

    पत्नी को लेकर कमौली के अस्थाई कमरे में लेकर आ गया। राजू पाल की नशे की लत के कारण छोटी-मोटी बातों पर उनके बीच विवाद होने लगा। पिछले तीन दिन से उनके बीच झगड़ा हो रहा था। बीते गुरुवार की रात फिर दोनों के बीच खाने को लेकर झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ी की राजू ने लाठी से आरती की पिटाई करने लगा। उसे तब तक पीटता रहा जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गई।

    इसे भी पढ़ें- UP News: पूर्वांचल में फीकी पड़ी तमंचे की चमक, बस इस जिले में बढ़ी है डिमांड

    मृतका आरती पाल की फाइल फोटो


    इसके बाद उसने स्वजन और पुलिस को फोन किया। बताया कि तीन-चार हमलावर उसके व पत्नी के साथ मारपीट कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरती की गंभीर हालत देखकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की। विवाहिता के पिता सुक्खू पाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

    एडीसीपी वरुणा जोन नीतू ने मौका मुआयना किया। चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। जागरण


    आरती से की थी तीसरी शादी

    राजू की पहली शादी अदलहाट की पूजा पाल के साथ हुई थी। दोनों एक वर्ष तक साथ रहे इसके बाद उसने पत्नी को छोड़ दिया। दूसरी शादी गाजीपुर लंका की संध्या पाल के साथ किया लेकिन दोनों का रिश्ता 15दिन की चल सका। राजू ने तीसरा शादी आरती पाल के साथ की थी।

    इसे भी पढ़ें- शादी के सात द‍िन बाद पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्‍या, पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार

    बहन के प्रेमी की ली थी जान

    राजू हत्या के मामले में जेल में सजा काट चुका है। चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा के अनुसार सारनाथ पतेरवां निवासी गोलू पटेल (15 वर्ष) की हत्या के मामले में राजू पाल, उसके भाई संतोष पाल, राहुल पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजू पाल को अदालत से सात साल की सजा हुई थी। बीते साल नवंबर माह में जेल से छूटकर आया था। राजू और उसके भाइयों को संदेह था कि उनकी बहन से गोलू का प्रेम संबंध था।