यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरात में एक-तिहाई से ज्यादा सड़क घेरी तो डीजे संचालक पर होगा मुकदमा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने दिए निर्देश
UP Police वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वरुणा जोन के अधिकारियों को बारात के नाम पर सड़क बाधित करने वालों पर सख्ती करने का निर्देश दिया। डी ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस कमिश्नर ने वरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों संग की मीटिंग
- बरात के दौरान जाम नहीं लगने देने का पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
पुलिस कमिश्नर के निर्देश
-
बिना नंबर गाड़ियों और उनके साथ पकड़े गए लोगों के साथ सख्ती से पेश आएं। पूर्ण सत्यापन के बाद ही व्यक्ति छूटे। -
विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करें, अन्यथा कार्रवाई होगी। -
पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, पेशेवर आचरण और उच्च नैतिकता के साथ कार्य करें। -
अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए सभी थानों को क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश। -
महिला अपराध पर पीड़िता की शिकायत पर संवेदनशील व्यवहार करें और तत्काल कार्रवाई करें। -
टॉप-10 अपराधियों पर शिकंजा कसें और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची अपडेट कर नियमित सत्यापन एवं निगरानी करें। -
मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से बारात रोकने पर कार्रवाई करें। -
वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए चालान एवं टोइंग (खींच कर ले जाने) की कार्रवाई करें।
इनकी रही उपस्थिति