विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में इंस्टाग्राम दोस्ती बनी दुष्कर्म का कारण, पालघर की युवती से शादी का झांसा देकर हैवानियत

By Krishna Kumar Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 01 Sep 2026 07:18 PM (IST)

वाराणसी के सारनाथ में एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पालघर की युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपी निहाल राजभर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी निहाल राजभर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म।

  2. शादी का झांसा देकर घर पर रखा युवक ने।

  3. सारनाथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता वाराणसी। महाराष्ट्र के पालघर की युवती का इंस्ट्राग्राम के माध्यम से सारनाथ के पुरानापुल के एक युवक ने दोस्ती कर दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर सारनाथ पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुरानापुल का रहने वाला निहाल राजभर एक वर्ष से इंट्राग्राम के माध्यम से पालघर महाराष्ट्र की युवती से दोस्ती करके जून माह में बनारस बुलाकर अपने घर पर रखा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुल‍िस भी सक्र‍िय हुई।  

पुल‍िस के अनुसार दुष्‍कर्म करने के बाद बहला फुसला कर घर मुंबई भेज दिया था। लेकिन मुंबई से सोमवार को पुनः युवती प्रेमी युवक के घर पहुंच कर शादी करने की बात कही तो शादी इनकार करने लगा। इसके बाद बात ब‍िगड़ गई तो पुल‍िस के पास श‍िकायत पहुंचने पर व‍िध‍िक कार्रवाई शुरू की गई।  

बताया क‍ि पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुरानापुल चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला ने उसके घर पुरानापुल से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने के साथ ही आरोप‍ित पर व‍िध‍िक कार्रवाई की जा रही है। युवती के उपलब्‍ध कराए गए साक्ष्‍यों के आधार पर पुल‍िस व‍िवेचना कर रही है।