विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026: काशी विद्यापीठ विकास खंड की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 23 Sep 2026 04:08 PM (IST)

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के अंतर्गत काशी विद्यापीठ की ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रोहनिया में शुरू हुईं। विधायक डॉ. सुनील ...और पढ़ें

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2026: काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ।

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2026: काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ।

HighLights

  1. काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2026 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू।

  2. विधायक डॉ सुनील पटेल ने रोहनिया में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

  3. छात्रों ने गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक से अपनी प्रतिभा दिखाई।

जागरण संवाददाता, (रोहनिया) वाराणसी। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के अंतर्गत खंड विकास काशी विद्यापीठ की ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को डालिम्स सनबीम स्कूल, रोहनिया में किया गया। विधायक रोहनिया डा. सुनील कुमार पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को प्रभावित किया।

विधायक डा. सुनील पटेल ने कहा कि काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिससे प्रतिभाशाली बच्चे अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं। कार्यक्रम में स्कन्द गुप्त, खण्ड शिक्षा अधिकारी, काशी विद्यापीठ ने मुख्य अतिथि और सभी का स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में मानस सिंह अजीत पटेल, राज कुमार वर्मा और आयोजन सरिता राय, नीलम राय, पिनाकिनी मिश्रा, अमृता सिंह , मनोज कुमार, रुपेश राय , राजीव राय , मनीष राय प्रणव सहित समस्त नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक रहे। संचालन शसपना तिवारी ने किया।