विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबा दरबार से देर तक लाइव दर्शन रहा बाध‍ित, भक्‍तों को झेलनी पड़ी दुश्‍वारी, यहां कर सकते हैं आप भी LIVE दर्शन

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Feb 2026 12:14 PM (IST)

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था बाधित हो गई। सुबह गर्भगृह से सीधा ...और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ लाइव दर्शन में बाधा, भक्तों को हुई परेशानी।

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ लाइव दर्शन में बाधा, भक्तों को हुई परेशानी।

HighLights

  1. महाशिवरात्रि पर बाबा दरबार लाइव दर्शन बाधित रहा।

  2. सुबह गर्भगृह से प्रसारण लंबे समय तक रुका।

  3. मंदिर प्रशासन ने सूचना पर प्रसारण पुनः शुरू किया।

जागरण संवादददाता, वाराणसी। महाश‍िवरात्र‍ि पर बाबा दरबार में भक्‍तों के ल‍िए दर्शन पूजन के अनवरत क्रम के ल‍िए मंद‍िर प्रशासन की ओर से लाइव दर्शन की व्‍यवस्‍था की गई थी। लेक‍िन सुबह काफी देर तक मंद‍िर के गर्भगृह से लाइव प्रसारण में बाधा आ गई। वीड‍ियो एक ही जगह पर काफी देर तक स्‍थ‍ित रहने से दूर दराज के भक्‍तों को मंद‍िर के गर्भगृह में बाबा का सीधा प्रसारण नहीं म‍िल सका। 

बाबा दरबार में प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों से संपर्क का प्रयास करने पर 11.45 बजे के करीब इसे पुन: शुरू क‍िया गया तो बाबा के अरघे की साफ सफाई के क्रम का सीधा प्रसारण दोबारा भक्‍तों को नजर आया। हालांक‍ि इसके पूर्व काफी देर तक मंद‍िर के गर्भगृह से सीधा प्रसारण बाध‍ित रहने की वजह से भक्‍तों को काफी न‍िराशा भी हाथ लगी। बाबा दरबार के लाइव प्रसारण में महाश‍िवरात्र‍ि जैसे पर्व पर सीधा प्रसाारण में बाधा आना काफी च‍िंंताजनक रहा। 

live

बाबा दरबार में देर तक इसी च‍ित्र के साथ वीड‍ियो स्‍थ‍िर बना रहने से भक्‍तों को आनलाइन बाबा का दर्शन बाध‍ित रहा। - वीड‍ियोग्रैब

दरअसल बाबा दरबार के आध‍िकार‍िक पोर्टल https://www.shrikashivishwanath.org/ पर मंद‍िर की सभी गत‍िव‍िध‍ियां आनलाइन उपलब्‍ध हैं। हाल ही में एआइ आधार‍ित सेवा भी शुरू की गई है। इसी पोर्टल के सेक्‍शन में मंद‍िर के लाइव दर्शन के ह‍िस्‍से पर पूरे व‍िश्‍व से कहीं भी आस्‍थावान एक क्‍ल‍िक कर बाबा के गर्भगृह से सीधा प्रसारण YOUTUBE के माध्‍यम से देख सकते हैं। मगर सुबह https://youtu.be/WKIeERVeF58 के ल‍िंंक पर बाबा दरबार के गर्भगृह से अचानक वीड‍ियो का प्रसारण एक ही जगह पर थम गया। 

बाबा दरबार से प्रसारण थमने के बाद जागरण की ओर से मं‍द‍िर प्रशासन को इस बाबत जानकारी की गई तो थोड़ी देर में प्रसारण को दोबारा शुरू कर द‍िया गया। प्रसारण शुरू होने के बाद भक्‍तों को गर्भगृह का प्रसारण दोबारा द‍िखने लगा। प्रसारण शुरू होते ही भक्‍तों को देश व‍िदेश से बाबा के गर्भगृह से दोबारा जुड़ने का अवसर महाश‍िवरात्र‍ि पर म‍िला। हालांक‍ि प्रसारण बाध‍ित रहने के दौरान भी ओम नम: श‍िवाय मंत्र का उच्‍चारण जारी रहा। 

यह भी पढ़ें : VIDEO : महाश‍ि‍वरात्र‍ि पर बम- बम हुई काशी, दो लाख से अध‍िक अब तक कर चुके बाबा का अभ‍िषेक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।