Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन माह में बाबा विश्वनाथ के चढ़ावा में 10 करोड़ की वृद्धि, तमिलनाडु की महिला ने बेटों के नाम दान किए 3.50 करोड़

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:38 PM (IST)

    श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में अप्रैल से जून तिमाही में चढ़ावा पिछले साल की तुलना में 10 करोड़ बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गया है। तमिलनाडु की एक 80 वर्षीय म ...और पढ़ें

    तीन महीने में बाबा विश्वनाथ के चढ़ावा में हुई 10 करोड़ की वृद्धि।

    तीन महीने में बाबा विश्वनाथ के चढ़ावा में हुई 10 करोड़ की वृद्धि।

    HighLights

    1. काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावा 10 करोड़ बढ़कर 32 करोड़ हुआ।

    2. तमिलनाडु की महिला ने बेटों की याद में 3.50 करोड़ दान किए।

    3. कॉरिडोर बनने के बाद चढ़ावा चार गुना बढ़कर 84 करोड़ हुआ।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया भर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आ रहे श्रद्धालु श्रद्धा के साथ दिल खोलकर बाबा को यथाशक्ति चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। दान देने के भी अलग-अलग तरीके हैं। कोई चल तो कोई अचल संपत्ति बाबा को भेंट में दे रहा है।

    इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून तक) में पिछली वर्ष की तुलना में करीब 10 करोड़ की अधिक धनराशि चढ़ावा के रूप में आया है। पिछले वर्ष तिमाही में करीब 21.50 करोड़ का दान मिला था, जो इस बार बढ़कर 32 करोड़ तक पहुंच गया है।

    तमिलनाडु से बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु ने अपने दोनों दिवंगत बेटों स्व. वेंकटसुब्रमण्यम व आर. राजलक्ष्मी की याद में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को तीन करोड़ 50 हजार रुपये का दान दिया है।

    तमिलनाडु में कारोबारी परिवार की महिला के पति और दोनों बेटों का निधन होने पर उन्होंने अपना पूरा ध्यान भक्ति भाव में लगा दिया है। काशी पहुंची महिला ने बड़े ही सादगी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और फिर मंदिर और अन्न क्षेत्र को दान देने की इच्छा जाहिर की।

    उन्होंने दान की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और फिर अपने मैनेजर के साथ मंडलायुक्त एस राजलिंगम से संपर्क किया। उन्होंने मंडलायुक्त से मुलाकात कर दान की धनराशि का चेक उन्हें सौंपा। उन्होंने चेक के माध्यम से दो करोड़ रुपये का बाबा को चढ़ावा दिया, जबकि दोनों बेटों के नाम से अगले एक वर्ष तक अन्न क्षेत्र में अन्नदान के तौर पर 50-50 लाख की धनराशि दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट सतर्क, दान और रसीदों को नई वेबसाइट बनाकर अपलोड करने की तैयारी

    वहीं अगले 25 वर्ष तक प्रतिवर्ष दोनों बेटों के नाम से रुद्राभिषेक के लिए 25- 25 हजार रुपये दिए है। इससे पहले भी कई श्रद्धालुओं ने मंदिर को बड़ी धनराशि दान की है। हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र रिलायंस जीओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने एक करोड़ का चेक दान में दिया था।

    कॉरिडोर बनने के बाद चार गुना बढ़ा चढ़ावा

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर के निर्माण के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या और दान राशि में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की जा रही है। कॉरिडोर निर्माण से पहले साल भर में करीब 20 करोड़ का दान मंदिर को मिलता था।

    वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा चार गुना से भी अधिक बढ़कर 84 करोड़ सालाना तक पहुंच गया। इस वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून तक) में पिछली वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में करीब 10 करोड़ की वृद्धि बताई जा रही है।

    श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बीती तिमाही में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। तमिलनाडु की महिला ने बाबा को चेक के जरिए धनराशि दान की है। -एस. राजलिंगम, मंडलायुक्त।