यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया एक और गाना, तीन दिन में 32 लाख बार देखा गया वीडियो
भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने फैंस को खुश कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने आज अपना नया गाना भोजपुरी सिंगर शिल ...और पढ़ें

जागरण डिजिटल डेस्क: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने फैंस को खुश कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने आज अपना नया गाना भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है। इस गाने का टाइटल ‘माल के मोबाइल’ है। खेसारी लाल के इस गाने को उनके फैंस जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। यूट्यूब पर यह गाना अब तक 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
YouTube पर Annapurna Films और Annapurna Films BTS चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना जबरदस्त धूम मचा रहा है। गाने की कहानी कुछ इस प्रकार है कि प्रेमी की प्रेमिका का मोबाइल उसके घरवालों ने देख लिया होता है, जिसमें उन दोनों के बीच हो रही गुफ्तगू का राज खुल जाता है। पकड़े जाने के डर से प्रेमी अपने दोस्तों के बीच अपनी बात कह रहा है।
यहां देखें गाने का वीडियो-
गाने के बारे में-
एल्बम- माल के मोबाइल
गाना - माल के मोबाइल
गायक- खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज
फीचर- श्वेता महरा
गीत- अखिलेश कश्यप
म्यूजिक डायरेक्टर - रोशन सिंह
संगीतकार-शुभम तिवारी।
कौन हैं खेसारी लाल यादव
भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले पॉपुलर कलाकार खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा से जुड़े मॉडल और एक भारतीय अभिनेता, गायक के रूप में जाना जाता है। बता दें कि खेसारी लाल को भोजपुरी फिल्म पुरस्कार 2016 और 2017 में यूपी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
2019 में, उन्हें सबरंग फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था। खेसारी ने अपने करियर में बादशाह, शिप्रा गोयल, पंकज त्रिपाठी, सोना महापात्रा, मुदस्सर खान और संदीपा धर सहित कई प्रमुख कलाकारों के साथ काम किया है।
खबरें और भी
खेसारी लाल यादव के इस गाने ने भी मचाई थी धूम
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्लॉट पर गाने और उनका रिमेक बनाने का चलन काफी ट्रेंड करता है। ऐसे में तकरीबन 5 साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल नजर आता है। वीडियो में लड़की अपनी बात कहते हुए ‘ठीक है’ शब्द को कई बार दोहराती है, जिसके बाद इंटरनेट पर यह जबरदस्त वायरल हुआ था। इसी वीडियो के प्लॉट पर खेसारी लाल ने ‘ठीक है’ टाइटल से गाना रिलीज किया था।