क्रिकेटर रिंंकू सिंंह को मिल गई सरकारी नौकरी, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाए जाने पर मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज खुश
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) बनने पर खुशी जताई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा र ...और पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिला सरकारी पद, मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने व्यक्त की खुशी।
HighLights
क्रिकेटर रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त।
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने रिंकू की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की खुशी की एक और बड़ी वजह यह भी है कि अब उनके होने वाले पति रिंंकू सिंह अब सरकारी नौकरी पाने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोकभवन बुधवार को खेल सितारों से जगमगाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह के अनुसार 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा।
इन पुरस्कारों के तहत खिलाड़ियों को कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3 लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए खेल विभाग में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति प्रदेश सरकार की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नीति का हिस्सा है।
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल रिंकू के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रिंकू सिंह ने अपने खेल कौशल से न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।
खबरें और भी
सरकार की यह पहल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल खिलाड़ियों को मान्यता मिलेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी। वहीं मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज भी अब रिंंकू सिंंह को सरकारी दायित्व मिलने के बाद खुश हैं।