विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नित्‍य शाम होने वाली सप्तर्षि आरती में शामिल होगा महंत परिवार

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Mon, 18 May 2020 12:44 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 18 May 2020 12:51 PM (GMT+05:30)

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नित्य शाम होने वाली सप्तर्षि आरती में अब महंत परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। मंदिर ...और पढ़ें

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नित्‍य शाम होने वाली सप्तर्षि आरती में शामिल होगा महंत परिवार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नित्‍य शाम होने वाली सप्तर्षि आरती में शामिल होगा महंत परिवार

वाराणसी, जेएनएन। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नित्य शाम होने वाली सप्तर्षि आरती में अब महंत परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। मंदिर कार्यपालक समिति अध्यक्ष मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने रविवार को महंत परिवार से तीन नाम मांगे हैैं। उन्होंने स्वस्थ परंपरा का हवाला देते हुए कहा है कि एक मुख्य अर्चक, सात राज्यों के प्रतिनिधि अर्चक व महंत परिवार समेत कुल 11 लोग इस नैत्यिक विशिष्ट आरती की प्रक्रिया पूरी करेंगे। शारीरिक दूरी समेत अन्य समस्त नियमों व प्रथा-परंपरा का पालन किया जाएगा। 

दस दिन पहले रेड जोन स्थित कैलाश महादेव मंदिर विवाद को मंदिर प्रशासन ने महंत परिवार समेत अन्य अर्चकों के परिसर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही गर्भगृह में सप्तर्षि आरती मंदिर के नियमित अर्चकों से कराई जा रही थी। इसे लेकर महंत परिवार व स्टेट के अर्चकों ने सड़क पर आरती थी और लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर भी प्रशासन सख्त हुआ था।

इस संबंध में एडीएम सिटी व एसपी सुरक्षा से जांच भी कराई गई थी। स्टेट के अर्चकों द्वारा स्पष्टीकरण दिए जाने पर दो दिन पहले उन्हें आरती विधान में शामिल कर लिया गया था। अब महंत परिवार के सदस्यों को भी परंपरागत रूप से आरती में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।