विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: दिल्ली कमाने जा रहे शख्स को पहले पिलाई 'मस्त चाय', फिर 33 हजार नकद और अंगूठी लेकर भागे जालसाज

Published: Wed, 22 Jan 2025 04:18 PM (IST)

UP Crime News उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली ...और पढ़ें

चाय पिलाकर कार चालक ने सवारी को ही लूट लिया। जागरण
चाय पिलाकर कार चालक ने सवारी को ही लूट लिया। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली कमाने जा रहे शख्स को झांसे में लिया जालसाज
  2. टोल बचाने का झांसा देकर बदल दिया था रूट

संवाद सूत्र,अजागरण, चौबेपुर। दिल्ली कमाने जा रहे एक युवक को कार चालक अपने झांसे में लेकर नशीली चाय पिलाने के बाद 33 हजार नकद ले कर बनकट गांव के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बेहोशी की हालत में दस जनवरी को नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।

भुक्तभोगी की राजीव कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मऊ जिले के थाना रानीपुर पलिया गांव निवासी राजीव कुमार पांडेय दस जनवरी को अपने घर से वाराणसी फिर ट्रेन से दिल्ली के लिए निकले थे।

दस जनवरी को लगभग दस बजे गाजीपुर के जंगीपुर मोड़ पर एक कार चालक ने वाराणसी चलने को कह कर बैठा लिया। फिर गाजीपुर सीमा पार कर टोल बचाने के लिए हवाई पट्टी से होकर कैथी के आगे वाराणसी गाजीपुर हाइवे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें- बिना हेलमेट पेट्रोल के लिए जबरदस्ती की तो चालान तय, UP के इस शहर में 26 जनवरी से लागू होगा यह नियम

हाइवे पर गुटका खाने ड्राइवर चला गया। गुटका खाकर हाथ मे दो ग्लास चाय लेकर आया बोला यहां बहुत अच्छी चाय मिलती है। एक कैब ड्राइवर के साथ आगे बैठे शख्स को दिया और दूसरा राजीव पांडेय को। चाय पीने के बाद राजीव पांडेय होश खो बैठे।

इसके बाद कार चालक ने चौबेपुर के बनकट गांव के पास सड़क किनारे उतार कर भाग निकले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन आये घर लेकर चले गए। होश आने पर देखा कि हाथ की सोने की अंगूठी, पॉकेट में रखा पांच हजार रुपये व झोले में मोड़कर रखा 28 हजार गायब है।

इसके बाद वह 20 जनवरी को शाम चौबेपुर आकर कार नंबर यूपी 81 बीसी 8129 के चालक व उसमें बैठे शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाच प्रारंभ कर दी है।

वाराणसी व मीरजापुर मंडल के आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। जागरण


अधिक दाम पर शराब बेचने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में वाराणसी व मीरजापुर मंडल के आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बाहर से प्रदेश में अवैध शराब न आए। निर्धारित से अधिक दाम में शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाए और दुकान का लाइसेंस भी निरस्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया में हत्या से सनसनी, गुस्से में हैवान बना बेटा, मां को उतारा मौत के घाट

आबकारी मंत्री ने सभी दुकानों पर पाश मशीनों के संचालन और मशीन से स्कैनिंग करते हुए शराब बेचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभागीय अफसरों को निर्देश दिया कि शराब बिक्री के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर जांच जरूर करें। उन्होंने प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के बनने व बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा। दूसरे प्रदेश के शराब की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाकर टोल टैक्स प्लाजा पर जांच करने के लिए कहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।