Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी: 16000 ₹ और 10 साड़ी में मां ने 12 साल की बेटी को बेचा, दो बार हुआ दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार

    Updated: Sun, 24 May 2026 07:28 AM (IST)

    गरीबी और पारिवारिक परेशानियों के कारण बिहार की एक मां ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को 16 हजार रुपये और 10 साड़ियों के बदले बेच दिया। बेटी के साथ दुष्कर्म कर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मां ने 12 वर्षीय बेटी को 16 हजार और 10 साड़ियों में बेचा।

    2. बेटी के साथ दो अलग-अलग लोगों ने किया दुष्कर्म।

    3. मां समेत तीन आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। गरीबी और पारिवारिक परेशानियों के कारण बिहार के अरवल की एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी का सौदा कर दिया। पुलिस के अनुसार उसने 16 हजार रुपये और 10 साड़ियों के बदले बेटी को चंदौली निवासी लहरू यादव के हवाले कर दिया गया।

    आरोपित ने चार माह तक लड़की को अपने साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद लड़की को घर पहुंचाने का बहाना बनाकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया।

    आरोपित ने चार माह बाद कैंट स्टेशन पर छोड़ा तो मदद के बहाने ऑटो रिक्शा वाला ले गया

    लड़की के पास मददगार बनकर पहुंचा झारखंड के कुसमी निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा उसे किराये के अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह आस पड़ोस के लोगों को कमरे से लड़की के रोने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।

    लड़की की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

    लड़की की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी मां, लहरू यादव और रवि वर्मा को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    लहरू यादव ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी में लड़की को घर लाया था। उसके दो बड़े-बड़े लड़के हैं। उसने 17 लाख रुपये की जमीन बेची थी। अपनी उम्र कम दिखाने के लिए दिल्ली में 90 हजार रुपये देकर हेयर स्टाइल बदलवाई। गिरफ्तारी के बाद लड़की के मामा भी सारनाथ थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता और उन्होंने मना किया था, इसके बाद भी उसकी बहन ने दो बेटियों में बड़ी को बेच दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वर्दी में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आगरा में सात दारोगा और महिला सिपाही सहित 8 लाइन हाजिर

    यह भी पढ़ें- आगरा में नकली और सैंपल दवाओं के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1.72 करोड़ की मेडिसिन जब्त