विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र के पास चाकू के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, पुलिस पूछताछ में जुटी

By pramod kumar Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 12:44 PM (IST)

वाराणसी के अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र के पास एक मुस्लिम युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया, जिसकी पहचान शाह‍िद जमाल के ...और पढ़ें

HighLights

  1. अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में मुस्लिम युवक चाकू संग पकड़ा गया।

  2. आरोपी की पहचान शाह‍िद जमाल, मुगलसराय निवासी के रूप में।

  3. पुलिस कर रही गहन पूछताछ, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में एक मुस्लिम युवक को भोजन करने के ल‍िए जाते समय संदिग्ध गतिविधियों के चलते शनिदेव चैनल पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ ल‍िया। घटना लगभग 11:45 बजे की है, जब युवक वहां पहुंचा। सुरक्षा कारणों से उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास चाकू मिलने की सूचना है। प्रारंभ‍िक पूछताछ में पता चला क‍ि आरोप‍ित का नाम शाह‍िद जमाल है और वह मुगलसराय में नया पुलवा का न‍िवासी है। बताया क‍ि इसके पूर्व भी वह भोजन करने यहां आ चुका है। 

वहीं जानकारी के बाद दशाश्‍वमेध था प्रभारी संतोष कुमार स‍िंंह ने भी आरोप‍ित से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसके धर्म की जानकारी भी सामने आई। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया क‍ि वह लाइन में लगा था क‍ि संदेह होने पर उसे अलग कर पूछताछ की गई तो उसकी पहचान सामने आई। 

chaku

आरोप‍ित के पास एक चाकू भी बरामद क‍िया गया है। - फोटो : जागरण

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। इस घटना के बाद से अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में सुरक्षा को सतर्क करने के साथ व‍िश‍िष्‍ट क्षेत्र में चाकू के साथ आने की मंशा को लेकर भी जांच की जा रही है। महंत शंकरपुरी ने बताया क‍ि ऐसी जानकारी आई है। बताया क‍ि जानकारी की जा रही है। भोजन करने मंद‍िर आने में कोई बाध्‍यता नहीं है।  

 वहीं पुल‍िस ने प्रारंभ‍िक पूछताछ में बताया क‍ि युवक गरीब पर‍िवार से है और वह आयोजनों में भोजन बनाने के दौरान सब्‍जी काटने वाला चाकू लेकर आया था। उसकी मंशा भोजन करने की बताई गई है। हालांक‍ि सुरक्षा एजेंस‍ियां उससे पूछताछ दोपहर में करती रहीं। बताया गया क‍ि कुछ संद‍िग्‍ध नहीं म‍िलने पर उसे छोड़ द‍िया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंमुगलसराय से पैदल भोजन करने मुस्‍लि‍म युवक जा पहुंचा अन्‍नपूर्णा मंद‍िर, कहा - 'गरीबी इतनी क‍ि पेट भर भोजन नसीब नहीं होता था'