विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली और सुपौल के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, वाराणसी से होते हुए पहुंचेगी मंजिल तक, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

By Rakesh kumar srivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 05 Aug 2026 07:07 PM (IST)

नई दिल्ली और सुपौल के बीच सावन माह में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन 6 ...और पढ़ें

नई दिल्ली सुपौल विशेष ट्रेन वाराणसी के रास्ते चलेगी सावन में यात्रियों को मिलेगी राहत। (AI Image)

नई दिल्ली सुपौल विशेष ट्रेन वाराणसी के रास्ते चलेगी सावन में यात्रियों को मिलेगी राहत। (AI Image)

HighLights

  1. नई दिल्ली-सुपौल विशेष ट्रेन 6 अगस्त से शुरू होगी।

  2. यह ट्रेन प्रतिदिन वाराणसी होते हुए 56 फेरे लगाएगी।

  3. सावन माह में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सावन माह के दृष्टिगत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली के मध्य प्रतिदिन विशेष आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आज छ अगस्त से शुरू होगी।

नार्दर्न रेल के लखनऊ के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी सं 04072 नई दिल्ली से 06 अगस्त, 2026 से 30 सितम्बर, 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। इस अवधि में कुल 56 फेरे लगाएगी।

वापसी दिशा में यह गाड़ी सं 04071 सुपौल से 07 अगस्त, 2026 से 01 अक्टूबर, 2026 तक प्रतिदिन चलेगी और कुल 56 फेरे संचालित करेगी। इस विशेष ट्रेन में 3AC के 2 कोच, 8 स्लीपर , 4 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच लगाए गए हैं।

गाड़ी सं 04072 नई दिल्ली से प्रतिदिन 21:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जं (आगमन -14:35/प्रस्थान-14:45), औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर तथा सहरसा जंक्शन होते हुए सुपौल पहुंचेगी।

वापसी दिशा में गाड़ी सं 04071 सुपौल से प्रतिदिन 07:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार जंक्शन, वाराणसी जं (आगमन -22:30/प्रस्थान-22:40), प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन एवं गाजियाबाद होते हुए अगले दिन नई दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका आगमन 15:00 बजे होगा।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी एनटीईएस (NTES), रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन
सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार जंक्शन, वाराणसी जं (आगमन -22:30/प्रस्थान-22:40), प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन एवं गाजियाबाद होते जाएगी।