विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी मतगणना स्थल पर सपा कैंप हटाने को लेकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस

By Dhyan chandra SharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 03:15 PM (IST)

वाराणसी में मतगणना स्थल के पास समाजवादी पार्टी के अस्थायी कैंप को अधिकारियों ने 100 मीटर के दायरे से हटाने ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी मतगणना स्थल से सपा कैंप हटाने का निर्देश।

  2. अधिकारियों ने 100 मीटर दायरे का हवाला दिया।

  3. सपा ने प्रशासन पर जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहड़िया मंडी मतगणना स्थल के मुख्य द्वार के सामने सड़क पार समाजवादी पार्टी ने एक बाउंड्रीवाल के भीतर टेंट लगाकर अस्थायी कैंप बनाया है। यहां पहुंचे वाराणसी कमिश्नरेट के तीन जोन के डीसीपी और अपर आयुक्त ने चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह से कैंप को मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर हटाने को कहा। इस दौरान वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की बात पर सवाल उठाए।

सपा नेताओं का कहना था कि 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। एक प्रत्याशी जीत भी चुका है और दूसरे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। ऐसे में प्रशासन जानबूझकर मामले को नया रूप दे रहा है। अधिकारियों ने सांसद वीरेंद्र सिंह से जल्द से जल्द टेंट हटाने को कहा। उनका कहना था कि टेंट मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में आता है। इस बीच अस्थायी कैंप के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों से पूछा कि क्या कार्यकर्ताओं को यहां से हटाने के लिए कोई निर्देश मिला है। उन्होंने कहा कि अब थोड़ी देर की ही बात है और परिणाम आने के बाद सभी अपने-अपने घर चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था का पालन करेंगे।

डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडेय और अपर आयुक्त आलोक वर्मा ने फिर 100 मीटर के दायरे का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि मंडी के मुख्य द्वार के आसपास पार्टी का कोई वाहन या कार्यकर्ता खड़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद अधिकारी टेंट से बाहर आ गए।

अधिकारियों के जाने के बाद भी टेंट के भीतर और बाहर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता डटे रहे। मौके पर डीसीपी वरुणा राजेश पांडेय, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान, एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक और अपर आयुक्त आलोक वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बोले चंंदौली सांसद

चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारा एक प्रत्याशी जीत चुका है दूसरा प्रत्याशी जीतने वाला है, इसलिए प्रशासन अब बेईमानी का रास्ता खोज रहा है। हम लोगों को यहां टेंट के नीचे बैठे 24 घंटे से ऊपर का समय हो गया, 24 घंटे पूर्व कोई भी हम लोगों को रोकने नहीं आया। अब परिणाम आने को है तो प्रशासन परेशान कर रहा है। लेकिन, हम लोग समझ चुके हैं हम लोग प्रशासन को कोई मौका नहीं देंगे, यदि यह स्थल 100 मीटर के दायरे में है तो हमने प्रशासन को बोला है कि आप क्लियर कर दीजिए हम 100 मीटर और पीछे चले जाएंगे साथ ही चुनाव प्रेक्षक से भी शिकायत की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।