अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल वाराणसी पहुंचीं, चुनावी तैयारी में जुटने की अपील की
अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल वाराणसी पहुंचीं और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ...और पढ़ें

पल्लवी पटेल ने वाराणसी में परखीं 2027 चुनाव की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।
HighLights
पल्लवी पटेल ने वाराणसी में 2027 चुनाव की तैयारी परखी।
अजगरा और शिवपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश।
सारनाथ गेस्ट हाउस में पत्रकारों से की राजनीतिक चर्चा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल वाराणसी पहुंचीं और आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों को परखा। बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर अजगरा और शिवपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी को लेकर जनता की मदद के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है।
वह शुक्रवार को सारनाथ वन विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने प्रदेश के सियासी हालातों से लेकर राष्ट्रीय विषयों तक को लेकर अपनी राय रखी। बताया कि आगामी चुनावी तैयारियों में पार्टी जुट गई है। इसी कड़ी में वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
