Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आसमान में अचानक गोरखपुर के चक्कर लगाने लगा विमान, नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति; यात्रियों में मचा हड़कंप

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 08:45 AM (IST)

    UP News मुंबई से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को तेज हवाओं और पायलट की गलती के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान ने गोरखपुर के ऊपर चार चक्क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पायलट के अनस्टेबलाइज्ड स्टेप के चलते एटीसी ने नहीं दी लैंडिंग की अनुमति
    2. 8:07 बजे गोरखपुर आया, 50 मिनट बाद यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना हुआ

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर/ वाराणसी। मुंबई से 225 यात्रियों को लेकर रविवार को गोरखपुर पहुंचे विमान को शहर के चार चक्कर लगाने के बाद वाराणसी आना पड़ा। ऐसा तेज हवा और पायलट के अनस्टेबलाइज्ड स्टेप (गलत एप्रोच) की वजह से हुआ।

    वाराणसी में लैंड करने के बाद रात 8:07 बजे विमान वापस गोरखपुर पहुंचा। यहां से रात 8:57 बजे 224 यात्रियों को लेकर विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।  इंडिगो के विमान  संख्या 6 ई 544 को रविवार शाम अपने निर्धारित समय 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचना था। विमान समय से गोरखपुर तो पहुंचा, लेकिन विषम परिस्थिति को देखते हुए एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

    इससे विमान ने शहर के ऊपर चार चक्कर लगाए और एटीसी के निर्देशानुसार वाराणसी के लिए रवाना हो गया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से यात्रियों और उनके परिवारीजन में हड़कंप मच गया। मुंबई जाने के लिए दोपहर तीन बजे से गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार कर रहे 224 यात्री भी परेशान हो गए। रात 8:07 बजे जब विमान वाराणसी से गोरखपुर पहुंचा, तब एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

    क्या है अनस्टेबलाइज्ड एप्रोच

    लैंडिंग के दौरान जब विमान सही ऊंचाई, गति और पथ (ग्लाइड पाथ) पर नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में लैंडिंग खतरनाक मानी जाती है। ऐसे में विमान के रनवे से बाहर जाने, हार्ड लैंडिंग या दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। तकनीकी भाषा में इसे अनस्टेबलाइज्ड एप्रोच कहा जाता है। ऐसी परिस्थिति आने पर प्राय: पायलट को गो-अराउंड के निर्देश दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    एयरपोर्ट निदेशक, आरके पाराशर ने बताया

    तेज हवा व पायलट के अनस्टेब्लाइज्ड एप्रोच की वजह से मुंबई से आने वाले इंडिगो के विमान की लैडिंग नहीं हो पाई। सुरक्षित लैडिंग के लिए एटीसी ने विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया। रात में विमान फिर से गोरखपुर आया और यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना हुआ।

    विशेष जांच अभियान में पकड़े गए 1040 यात्री

    वहीं सोनभद्र जिले में धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान व मंडल के विभिन्न खंडों में विशेष टिकट जांच अभियान के साथ-साथ चंद्रापुर, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन जांच अभियान चलाया गया।

    जांच अभियान में कुल 1040 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे पांच लाख 37 हजार 95 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। उन्हे कड़ी हिदायत भी दी गई।

    चेकिंग टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना रहा। ताकि वह टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 के 45 दिनों में 2.45 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, अब भी लग रही लंबी कतार