विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में पीएम मोदी का आगमन: गुलाब की पंखुड़ियों से होगा भव्य स्वागत, गूंजेगा हर-हर महादेव और जय श्रीराम

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:53 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में एक भव्य एयर-शो में शामिल होने और अरविंद मिल का लोकार्पण करने आ रहे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी का दौरा करेंगे।

  2. वह गंगा पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर-शो में शामिल होंगे।

  3. भाजपा और काशीवासी जोरदार स्वागत के लिए तैयार हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेन्द्र मोदी के 25 अक्टूबर को वाराणसी आगमन पर भाजपा भव्य स्वागत की तैयारी में है। प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं।

यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से जोरदार स्वागत होगा। पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से मिर्जामुराद जाएंगे। वहां अरविंद मिल का लोकार्पण करेंगे। मिल से 300 महिलाओं समेत 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है।

गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत 

पीएम मोदी इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वह सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर-शो में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, काशीवासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इन स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा।

स्वागत केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एयर-शो दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री पुलिस लाइन से एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद दिल्ली चले जाएंगे।

प्रमुख स्वागत केंद्र

अशोक चौरसिया ने बताया स्वागत के लिए पुलिस लाइन मुख्यद्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज त्रिमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एयर शो के दौरान आसमान में गरजा राफेल और तेजस, अब 24-25 अक्टूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य

यह भी पढ़ें- सेना के पराक्रम का सम्मान, लेकिन एयर शो की तिथि ऐसी होनी चाहिए थी जिससे काशीवासियों को परेशानी न हो : अजय राय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।