Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज काशी को देंगे 3,884 करोड़ की सौगात, 44 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 08:29 AM (IST)

    PM Narendra Modi Varanasi Visit | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। अपने 50वें काशी दौरे में पीएम राजातालाब के मेंहद ...और पढ़ें

    PM Narendra Modi Varanasi Visit | पीएम मोदी आज आ रहे हैं वाराणसी। (तस्वीर जागरण)
    PM Narendra Modi Varanasi Visit | पीएम मोदी आज आ रहे हैं वाराणसी। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. पीएम आज काशी में 3,884 करोड़ की 44परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
    2. 50वें दौरे में राजातालाब के मेंहदीगंज में करेंगे जनसभा को संबोधित
    3. बनास डेरी से जुड़े 2.70 लाख दुग्ध उत्पादकों को ट्रांसफर करेंगे 106 करोड़ बोनस
    4. ढाई घंटे के प्रवास में तीन जीआइ उत्पादों का सौंपेंगे सर्टिफिकेट, राज्यपाल और सीएम करेंगे अगवानी

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। PM Narendra Modi Varanasi Visit | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार यानी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। अपने 50वें काशी दौरे में पीएम राजातालाब के मेंहदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    ढाई घंटे के प्रवास में 3,884.18 करोड़ की 44 परियोजनाएं काशी को समर्पित करेंगे। इसमें 1629.13 करोड़ की लागत की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण व 25 का शिलान्यास करेंगे। इसमें बाबतपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एनएच पर अंडरपास टनल, यूनिटी माल समेत कुल 2,255.05 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं।

    पीएम देंगे आयुष्मान कार्ड

    इसके अलावा प्रधानमंत्री तीन जीआइ उत्पादों का प्रमाण पत्र और 70 प्लस आयुवर्ग के तीन बुजुर्गों को मंच से ही आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे। बनास डेरी से जुड़े प्रदेश के 2.70 लाख दुग्ध उत्पादकों को आनलाइन 106 करोड़ रुपये बोनस ट्रांसफर करेंगे।

    वाराणसी के बाद ग्वालियर जाएंगे पीएम मोदी

    प्रोटोकाल के अनुसार, पीएम सुबह लगभग दस बजे लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद पीएम हेलीकॉप्टर से राजातालाब के मेंहदीगंज में बने हेलीपैड आएंगे और कार से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। जनसभा व लोकार्पण-शिलान्यास के बाद पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: पीएम का वाराणसी से अटूट नाता! 11 सालों में 50वीं बार 'अपने काशी' आ रहे हैं मोदी

    खबरें और भी