Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी 27 अप्रैल की शाम आ सकते हैं काशी, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:12 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं। वे बंगाल चुनाव प्रचार के बाद काशी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम 3000 करोड़ से ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। जागरण

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। जागरण

    HighLights

    1. पीएम मोदी 27 अप्रैल को दो दिवसीय काशी दौरे पर

    2. 3000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    3. कज्जाकपुरा आरओबी, एसटीपी, राजघाट पुल प्रमुख परियोजनाएं

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार समाप्त हाेने बाद 27 अप्रैल को देर शाम दो दिनी दौरे पर काशी आ सकते है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पीएम अगले दिन यानी 28 अप्रैल को परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही सभा का संबोधित कर देश को संदेश भी दे सकते हैं। प्रशासनिक हलके में इसकी चर्चा संग तैयारियां तेजी हो गई हैं।

    दूसरी तरफ पीएमओ की टीम गुरुवार को आनलाइन मीटिंग कर काशी के समग्र विकास की स्थिति जानकारी ली। जनपद के आला अफसरों के संग मीटिंग शुक्रवार व शनिवार को भी होनी है। टीम की सोशल सेक्टर पर विशेष नजर है। बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर परियोजनाओं के लोकार्पण संग कई बड़ी परियोजनाओं की भी रूपरेखा तय होगी और शिलान्यास की सूची में कुछ शामिल भी हो सकती है।

    चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र काशी में परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास संग सभा कर देश के साथ ही बंगाल के लिए भी संदेश दे सकते हैं।

    लोकार्पण-शिलान्यास सूची में 3000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं हो सकती हैं शामिल
    प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में 17 हजार 862 करोड़ लागत की 127 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से कई जमीन पर आकार ले चुकी हैं। प्रधानमंत्री अपनी काशी में कई परियोजनाएं जनता के हवाले कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- BHU में प्राचीन मुद्राओं के जरिए खुलेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का इतिहास, सात दिवसीय कार्यशाला शुरू

    इसमें कज्जाकपुरा आरओबी का औपचारिक लोकार्पण भी शामिल होगा। इसके अलावा कादीपुर में रेल ओवर ब्रिज, चंद्रावती में विकास कार्य, यूपी कालेज में एस्ट्रो टर्फ, भगवानपुर में 55 एमएलडी का एसटीपी, काली मंदिर पांडेयपुर से आजमगढ़ संपर्क मार्ग चौड़ीकरण, बीएचयू में सीसीयू, रामनगर में वृद्धा आश्रम आदि तैयार है।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार शिलान्यास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण 97 करोड़ से नगर निगम का बहुप्रतिक्षित भवन, लोहता में 274.31 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी के एसटीपी, 18 वार्डों में 259 करोड़ से सीवर व पेयजल परियोजना, 1800 करोड़ का राजघाट पुल और रेलवे लाइन, कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल आदि शामिल हो सकते हैं।

    image - 2026-04-17T071035.322