पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम योगी-राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, दीर्घायु की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी का 76 वां जन्म दिन पर धर्म-आध्यात्म, राजनीति, सेवा व सुशासन तथा भविष्य में भाजपा को मजबूती देने की पहल के साथ यादगार बन गया।
जीवनदायिनी गंगा, यमुना, आमी, राप्ती, नर्मदा, गोमती, बेतवा , अलकनंदा, कुआनो, वरूणा के पवित्र जल से गुरुवार को 11:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ का अभिषेक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्र बाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी के साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया।
जिस प्रकार पवित्र नदियों का जल देश में उनके उदगम स्थल वाले राज्यों से लाया गया था उसी प्रकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के घटक दलों में शामिल उत्तर से दक्षिण तक के राज्यों के दिग्गज भी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच पंडित श्रीकांत मिश्रा व नीरज पांडेय ने जलाभिषेक कराया।
तकरीबन एक घंटा बाद सभी नेता रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हो गया। यहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर्म स्थली (वाराणसी) से जन्म स्थली (वडनगर) तक 250 बाइक से 10 राज्यों के 50 कार्यकर्ता रवाना होंगे।
ये 10 मार्ग से 10 राज्य के भ्रमण के दौरान 193 जिला और 1159 गांवों में जनसंवाद, जन चौपाल तो करेंगे ही साथ ही प्रधानमंत्री के सपने पौधारोपण और स्वच्छता अभियान की अलख भी जगाएंगे। रक्षा मंत्री और दोनों सीएम, प्रदेश अध्यक्ष व चिराग के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, हंसराज विश्वकर्मा और जयेंद्र सिंह राठौर, खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद व भाजयुमो अध्यक्ष हेमांग जोशी के साथ ही काशी के दिग्गज भाजपाई भी शामिल रहे।
भगवान शिव को प्रसन्न रखता है पवित्र नदियों के जल से किया गया अभिषेक
धार्मिक व पौराणिक मान्यता के अनुसार जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन के बाद विष पिया था जब कंठ में गर्मी बढ़ गई। इसे शांत करने के लिए देवी-देवताओं ने उन पर जल अर्पित किया था। मां गंगा, शिव की जटाओं में विराजित हैं। ऐसे में गंगा जल व अन्य पवित्र नदियों का जल मिलाकर अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं।
देश के राजनीतिक भविष्य की धूरी बनी काशी
वाराणसी। 29 जुलाई को संत रविदास की 650वीं जयंती पर काशी में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से देश व्यापी अभियान शुरू हुआ। संत के जन्म भूमि की मिट्टी को कलश में लेकर भाजपा की टीकें देश के कई राज्यों में गांवों तक पहुंची। भाजपा ने अभियान के जरिए एक बड़ा संदेश देने का कार्य किया।
अब 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर देश स्तर का अभियान काशी से शुरू हुआ। 76 वें जन्म दिन के निहितार्थ भी कई है। जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा...नारे के साथ भाजपा ने प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवा काल को आगे कर जन से जुड़ने की पहल की।
बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, एमपी के साथ ही 10 राज्यों के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जरिए भाजपा दस राज्य, दस मार्ग, काशी के दस प्रोजेक्ट, 193 जिला, 1159 गांव तक पहुंचेगी। जनसंवाद और जन चौपाल नीतियों के प्रचार के साथ ही कई राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए रीढ़ का कार्य कर सकता है।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन किया। pic.twitter.com/sYi2tQeifO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
रक्षा मंत्री ने की पीएम के दीर्घायु की कामना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु की कामना की।कहा कि वह ऐसे ही देश की सेवा करते रहें।
योगी बोले 25 साल से निस्वार्थ सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार 25 वर्ष से देश की सेवा कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमने बाबा से प्रार्थना की है कि वह लंबे समय तक सेवा करते रहे।
चिराग पासवान ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं...उनकी सोच देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाने की है।"
यह भी पढ़ें- PM Modi Birthday: 25 साल के 25 पड़ाव... गुजरात के मुख्यमंत्री से सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री तक का सफर
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं... उनकी सोच देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाने की है..." pic.twitter.com/fU4lY1pIee
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
यह भी पढ़ें- 'भारत विकास के रास्ते पर दौड़ रहा है', SEMICON India में बोले पीएम मोदी
