विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijli Bill: यूपी में बिजली बिल बकायेदारों पर हो रही कार्रवाई, बनारस में हुई लाखों रुपये की वसूली

Published: Wed, 25 Sep 2024 03:29 PM (IST)

यूपी में बिजली विभाग अब राजस्व वसूली बढ़ाने व बिजली चोरी रोकने पर अधिक जोर है। बिजली विभाग ने बकाया ...और पढ़ें

वाराणसी में चल रहा है वसूली अभ‍ियान। जागरण
वाराणसी में चल रहा है वसूली अभ‍ियान। जागरण

HighLights

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में लगा बिजली कैंप, बिल का संशोधन व बकाए के मामलों का निपटारा
  2. आज कठिराव पंचायत भवन व शाहंशाहपुर में लगेगा बिजली विभाग की ओर से कैंप

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गर्मी से राहत मिलने के बाद अब बिजली विभाग अब राजस्व वसूली बढ़ाने व बिजली चोरी रोकने पर अधिक जोर है। इसके तहत जगह-जगह छापेमारी हो रही है और कैंप लगाकर बकाया बिल की वसूली की जा रही है। इसके तहत मंगवार को चिलबिला सहित कई स्थानों पर कैंप लगाया गया।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि कैंप में 74 मामले आए। इसमें 56 ऐसे लोगों ने 2.12 लाख वसूली की गई, जिन्होंने ने कभी बिल का भुगतान नहीं किया था। वहीं बकाए पर 14 लोगों की लाइन भी काट दी गई।

हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को हुई ग्राम पंचायत बीरापट्टी में छापेमारी में तीन उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर विद्युत चोरी करते पाए गए। ये चोरी से एसी चला रहे थे। इसमें दीपक सिंह के यहां 14 किलोवाट, राज दुर्गा प्रसाद सिंह के यहां छह किलो वाट व हेमंत पांडेय के यहां तीन किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। बताया कि बुधवार को कैंप का आयोजन कठिराव पंचायत भवन में होगा।

इसे भी पढ़ें-ताल की खूबसूरती बढ़ाने आए बत्तख बनते गए निवाला

उधर, विद्युत वितरण उपखंड राजातालाब क्षेत्र के टोडरपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत मातलदेई चौराहे पर मंगलवार को कैंप लगाकर पांच लाख रुपये बिजली का बिल जमा कराया गया। साथ ही 27 लोगों के बिल का सुधार भी किया गया। 12 लोगों के यहां मीटर बदला गया और चार का लोड बढ़ाया गया।

एसडीओ राजेश यादव ने बताया कि तीन लोगों का घरेलू कनेक्शन से कमर्शियल कनेक्शन किया गया। 20 कनेक्शन धारकों का बिल होल्ड का निस्तारण किया गया। बताया कि बुधवार को कैंप का आयोजन विद्युत उपकेंद्र जखिनी क्षेत्र के ग्राम सभा शाहंशाहपुर में होगा।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर वासियों को दशहरा तक मिल जाएगा एक और बाईपास फोरलेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।