यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varanasi News: बंदी ने की जेल से भागने की नाकाम कोशिश, चार निलंबित; सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट ने की कार्रवाई
वाराणसी जिला कारागार में 13 जून की शाम एक बंदी ने भागने की कोशिश की। वह अपने बैरक से दूसरे बैरक में पहुंच गया। वहां शौचालय की दीवार के सहारे जेल के ...और पढ़ें

HighLights
- जिला कारागार के अधीक्षक की रिपोर्ट पर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट ने की कार्रवाई
- जेल अधीक्षक मीटिंग में गए थे, लौटने पर घटना की जांच के बाद भेजी थी रिपोर्ट
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला कारागार से एक बंदी ने भागने की नाकाम कोशिश की। सनसनीखेज मामले की भनक लगने पर जेल सुपरिटेंडेंट ने घटना की जांच कराई तो दो बंदी रक्षक, पीएसी का एक जवान और एक चौकीदार दोषी पाए गए। उन्होंने जांच रिपोर्ट केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक और दंडाधिकारी राधाकृष्ण मिश्र को भेजी तो उन्होंने आरोपियों को निलंबित कर दिया।
जेल अधीक्षक ने कराई थी जांच
चार पर गिरी गाज, किए गए सस्पेंड