Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rinku Singh Marriage: सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सामने आई डेट

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 09:02 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को लखनऊ में सगाई करेंगे। समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई राजनीतिक और खेल ज ...और पढ़ें

    Rinku Singh Marriage: सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सामने आई डेट
    Rinku Singh Marriage: सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सामने आई डेट

    HighLights

    1. सादगी भरे समारोह में शामिल होंगे सपा प्रमुख समेत करीबी
    2. सगाई के लिए महिमा महाजन तैयार कर रही हैं प्रिया का लहंगा

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह की रविवार (आठ जून) को सगाई होगी। लखनऊ स्थित सेंट्रम होटल में सगाई समारोह सादगी से मनाया जाएगा। इसमें राजनीति और खेल जगत की कई दिग्गज शामिल होंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित देश के 22 सांसद भी आएंगे।

    दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। रिंकू सिंह की दुल्हन और सांसद प्रिया सरोज का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया किया है। 

    आर्टिफिशियल ज्वेलरी वाराणसी के बेनियाबाग निवासी मोहम्मद जुबैर तैयार कर रहे हैं। आईपीएल के समापन के बाद रिंकू सिंह भी तैयारी में जुट गए। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ शनिवार को लखनऊ आएंगे। इसके पहले उन्होंने कैंची धाम में आशीर्वाद भी लिया। 

    सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे मुंबई के नामचीन फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। रिंकू सिंह के परिवार वालों ने सगाई में दुल्हन को शगुन के लिए जेवर और साड़ियां खरीदी हैं। 

    लखनऊ में ही शादी की तैयारियों को भी तय किया जाएगा। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीके से होगी। आयोजन पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। 

    बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए होटल ताज का पिकाक लान और दरबार हाल बुक कर लिया गया है। वीआइपी मेहमानों के लिए नदेसर पैलेस में कमरे में बुक किए गए हैं।

    शादी के दो दिन पहले वाराणसी पहुंचेंगे रिंकू

    रिंकू सिंह शादी के दो दिन पहले 16 नवंबर को वाराणसी पहुंचेंगे। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ होटल में ठहरेंगे और यहीं हल्दी और मेहंदी सहित रस्म होगी। वहीं विवाद पूर्व की कई रस्में प्रिया सरोज के नवनिर्मित घर में होगीं। 

    खबरें और भी

    कठरवां करखियाओं में प्रिया अपनी पसंद से घर बनवा रही हैं जिसका काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। दस बिस्वा जमीन पर बन रहे मकान का निर्माण तीन साल से हो रहा है।