Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: गिरफ्तार 8 में से 6 कर्मचारी वाराणसी की सुरक्षा एजेंसी में करते थे काम

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:59 AM (GMT+05:30)

    राम मंदिर में दान राशि की गिनती में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार आठ में से छह आरोपी वाराणसी की सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मचारी हैं। ...और पढ़ें

    राम मंदिर। (तस्वीर- फाइल)

    राम मंदिर। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। राम मंदिर में दान राशि की गिनती में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से छह वाराणसी स्थित सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मचारी हैं।

    दूसरी तरफ इस एजेंसी के डायरेक्टर गौरव सिंह कहना है कि हमारी एजेंसी का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अयोध्या से अनुबंध है। इसी क्रम में बैंक को 65 हाउस कीपिंग के कर्मचारी एक जनवरी, 2026 को उपलब्ध कराए गए थे।

    इसमें से कुछ कर्मचारी अयोध्या के स्थानीय निवासी हैं, जिन्हें बैंक ने मेरी कंपनी से जोड़ने के लिए कहा था। मैंने उन्हें भी अनुबंध के तहत शामिल कर लिया। हालांकि उन्होंने इसकी संख्या नहीं बताई।

    बैंक नियुक्त कर्मचारियों का अलग-अलग शाखाओं और कार्यों में उपयोग करती है। इन्हीं कर्मचारियों में से कुछ को एसबीआइ ने घाट शाखा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में लगाया था।

    बताया कि मंदिर में चढ़ावा प्रकरण के बाद गठित विशेष जांच टीम (एसआइटी ) ने हमारे लखनऊ कार्यालय से संपर्क किया था। उन्हें अनुबंध और कर्मचारियों की नियुक्ति आदि के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

    एजेंसी के डायरेक्टर ने यह भी बताया कि हमारी एजेंसी का नाम सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज है, जबकि अयोध्या राम जन्म भूमि मंदिर में एसआइएस कंपनी का अनुबंध है। मंदिर से हमारा कोई सीधा संबंध नहीं है। इसके बारे में बैंक ही स्पष्ट कर सकता है। हमारी तरफ से तो बैंक को हाउस कीपिंग कर्मचारी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अयोध्या में मेरी सेवा पूरी, पर कलंक लेकर नहीं लौटूंगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर चंपत राय की पहली प्रतिक्रिया