विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में बढ़ते कूड़े ने करसड़ा प्लांट की बढ़ाई चुनौती, अब 1100 टन रोज का बढ़ा दबाव

By Prakash Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 01:22 PM (IST)

वाराणसी में कूड़े का उत्पादन तेजी से बढ़ने के कारण करसड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर दबाव बढ़ गया ...और पढ़ें

वाराणसी में कूड़े का बढ़ता अंबार, करसड़ा प्लांट पर 1100 टन का दैनिक भार, क्षमता बढ़ाने के निर्देश।

वाराणसी में कूड़े का बढ़ता अंबार, करसड़ा प्लांट पर 1100 टन का दैनिक भार, क्षमता बढ़ाने के निर्देश।

HighLights

  1. करसड़ा प्लांट पर प्रतिदिन 1100 टन कूड़े का दबाव बढ़ा।

  2. नगर आयुक्त ने प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश।

  3. आरडीएफ लाइन और लीचेट प्लांट जल्द होंगे पूरी क्षमता से संचालित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में कूड़े का उत्पादन तेजी से बढ़ने से करसड़ा स्थित सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर दबाव बढ़ गया है। पहले जहां रोजाना 600 से 700 टन कूड़ा पहुंचता था, अब इसकी मात्रा करीब 1100 टन प्रतिदिन हो गई है। बढ़ते भार को देखते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को प्लांट का निरीक्षण कर प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।

आरडीएफ लाइन का पूरा सामान पहुंच चुका है, जिसे जल्द स्थापित कर संचालन शुरू करने को कहा गया है। लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करने के लिए प्रस्ताव तैयार होगा। उत्पादित कंपोस्ट को सुरक्षित रखने के लिए पक्का फर्श और शेड भी बनाया जाएगा।

नगर आयुक्त ने वेस्ट टू वेस्टर्न मार्ग की वेस्ट स्टेम सड़क किनारे जमा कचरे को ट्रीट कर हटाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क चौड़ी होने के साथ कूड़ा वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। खाद की नियमित लैब जांच और हर महीने पूरे प्लांट का ड्रोन सर्वे कराने के आदेश भी दिए गए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा और सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय समेत अधिकारी मौजूद रहे।