विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi News:काशी विश्वनाथ मंदिर में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप, एक घंटे तक बंद रहा बाबा का दर्शन

Published: Fri, 20 Sep 2024 03:49 PM (IST)

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह के पूर्वी द्वार के ऊपर शार्ट सर्किट से हड़कंप मच गया। यह घटना मंगला ...और पढ़ें

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह के ऊपर शार्ट सर्किट। जागरण
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह के ऊपर शार्ट सर्किट। जागरण

HighLights

  1. एक घंटे तक रुका रहा बाबा का दर्शन, मोबाइल टार्च की रोशनी में रैपिड फायर गैलन आया काम
  2. मंदिर प्रशासन ने बदलवाई जली केबिल, सभी जर्जर, कटे और पुराने तार बदलवाए जाएंगे

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंगला आरती के समय गुरुवार की भोर लगभग 4:30 श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह के पूर्वी द्वार के ऊपर शार्ट सर्किट हो गया। इससे तार जलने लगा। बिजली कट गई और अंधेरा छा गया। दर्शन को कतार में लगे श्रद्धालु सकते में आ गए।

वहां तैनात सिपाही कमलाकांत पांडेय ने दर्शनार्थियों की मोबाइल की टार्च की रोशनी में आग बुझाने का प्रयास किया। वायरलेस से कंट्रोम रूम को सूचना दी। मंदिर की फायर ब्रिगेड टीम ने रैपिड फायर गैलन का प्रयाेग कर आग पर काबू पा लिया।

एहतियातन लगभग एक घंटे बाबा का दर्शन बंद रहा। मंदिर प्रशासन ने जले केबिल की मरम्मत शुरू कराई। डीसीपी सुरक्षा काशी विश्वनाथ, एसीडीपी समेत कई अधिकारी पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक चरमराया, युद्ध स्तर पर टीमें जुटीं; 42 ट्रेनों का मार्ग बदला

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने भी घटना की जानकारी ली और मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बिजली केबल को पूरी तरह से बदला जा रहा है।

एक घंटे दर्शन रोकने के बाद सब सामान्य हो गया है। अन्य तारों की भी जांच की जा रही है। कोई भी यदि पुराना जर्जर या कटा तार होगा तो उसे पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-सरयू की बाढ़ में बहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31, बलिया-छपरा का संपर्क टूटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।