Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikkim Flood: गंगटोक की बाढ़ में फंसे वाराणसी के 45 बच्चे, सिक्किम के राज्यपाल से लगाई मदद की गुहार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 07:51 AM (IST)

    Sikkim Flood सिक्किम के गंगटोक भ्रमण के लिए गए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर के 45 बच्चों का दल तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण वहां फंस गया है ...और पढ़ें

    गंगटोक की बाढ़ में फंसे वाराणसी के 45 बच्चे (सिक्किम में आई भीषण बाढ़ की फोटो)
    गंगटोक की बाढ़ में फंसे वाराणसी के 45 बच्चे (सिक्किम में आई भीषण बाढ़ की फोटो)

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिक्किम के गंगटोक भ्रमण के लिए गए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर के 45 बच्चों का दल तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण वहां फंस गया है। बच्चों ने सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने बुधवार को होटल जाकर उनसे मुलाकात की।

    एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चे टूर पर एक अक्टूबर को बनारस से गंगटोक व दार्जिलिंग के लिए निकले थे। बच्चे दो दिनों तक गंगटोक में रहे। बुधवार को दार्जिलिंग रवाना होना था। इस बीच तीस्ता नदी में बाढ़ आने से दार्जिलिंग का मार्ग भी अवरुद्ध हो गया।

    इसे भी पढ़ें: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

    सिक्किम के राज्यपाल ने की मुलाकात

    बच्चों ने अपने-अपने घरों में इसकी सूचना दी। शिक्षकों व कुछ अभिभावकों ने वाराणसी से गंगटोक के आने की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से सिक्किम के राज्यपाल को दे दी। राज्यपाल बच्चों से मिलने होटल पहुंच गए।

    दार्जिलिंग जाने के लिए अभी भी खुले हैं तीन मार्ग

    प्रशासन ने बताया कि दार्जिलिंग जाने के लिए तीन मार्ग अब भी खुले हुए हैं। ऐसे में बच्चे दार्जिलिंग जा सकते हैं। स्कूल के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित है। पांच अक्टूबर को बच्चे गंगटोक से दार्जिलिंग जाएंगे। वहां से छह अक्टूबर को बनारस के लिए रवाना होंगे और सात को बनारस आ जाएंगे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने होमगार्डों को दी बड़ी राहत, अब इस उम्र पर मिलेगी सर्विस से रिटायरमेंट