एसटीएफ ने वाराणसी के 50000 के इनामी शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
एसटीएफ ने वाराणसी में 50,000 रुपये के इनामी अपराधी दीपक यादव उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। दीपक यादव पिछले साल दिसंबर में हुए एक हमले के मामले में ...और पढ़ें

वाराणसी में 50 हजार के इनामी शातिर अपराधी दीपक यादव को एसटीएफ ने दबोचा।
HighLights
एसटीएफ ने 50,000 रुपये के इनामी दीपक यादव को पकड़ा।
दीपक यादव पिछले साल के हमले के मामले में वांछित था।
गिरफ्तारी से वाराणसी में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। थाना बडागांव में वांछित 50,000 रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी दीपक यादव उर्फ कन्हैया उर्फ पहलवान को वाराणसी से गिरफ्तार करने में एसटीएफ को सफलता मिली है। दीपक यादव, पुत्र राम अवध यादव, निवासी पलकहा, थाना चौबेपुर, वाराणसी का निवासी है।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु विभिन्न इकाइयों और टीमों को निर्देशित किया गया था। इस क्रम में शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ वाराणसी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ सूचना संकलन की कार्रवाई की।
सूचना संकलन के दौरान, दीपक यादव के वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस सूचना के आधार पर, उप निरीक्षक अंगद सिंह यादव और उप निरीक्षक विनय मौर्य की अगुवाई में एसटीएफ की टीम ने धरातलीय सूचना संकलन किया। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दीपक यादव ग्राम जमुनापुर के पास मौजूद है।
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दीपक यादव एक मनबढ़ अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना चौबेपुर में मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें और भी
एक घटना में बीते वर्ष दिसंबर माह में अभिषेक यादव अपने साथी रामू यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी दयालपुर के पास 6-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रामू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि समीर सिंह को भी चोटें आईं, और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बडागांव पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पहले ही छह अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
दीपक यादव घटना के बाद से फरार था और पुलिस द्वारा उस पर 50000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी से वाराणसी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।