Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्‍माान

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:25 PM (IST)

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वैभव अरोड़ा, अमोलिक पंडिता और आयुष्मान मोहपात्रा ने 100 ...और पढ़ें

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह।

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह।

    HighLights

    1. राष्ट्रीय स्तर पर वैभव, अमोलिक, आयुष्मान ने 100% अंक पाए।

    2. वाराणसी में पीडब्ल्यू विद्यापीठ ने स्थानीय मेधावियों को सराहा।

    3. छात्रों ने सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और अनुशासन बताया।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीबीएसई की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्‍मान क‍िया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान मोहापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    इस अवसर पर वाराणसी में PW विद्यापीठ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में शाल्वी दुबे (98.60%), आर्यन अनिल (98.20%) और अक्षय प्रताप सिंह (97.60%) शामिल रहे।

    अपने अनुभव साझा करते हुए वैभव अरोड़ा ने कहा, “निरंतर तैयारी, नियमित अभ्यास और स्कूल व शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मुझे परफेक्ट स्कोर हासिल करने में मदद की।” अमोलिक पंडिता ने कहा, “नियमित पुनरावृत्ति और सैंपल पेपर हल करना 100% अंक प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई।” वहीं, आयुष्मान मोहापात्रा ने कहा, “अनुशासन बनाए रखना और एक संरचित अध्ययन योजना का पालन करना पूर्ण अंक हासिल करने में सहायक रहा।”

    परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए अलख पांडे ने कहा, “हम परीक्षा में शामिल सभी छात्रों पर गर्व करते हैं और उनके समर्पण व कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। विशेष रूप से उन छात्रों को बधाई, जिन्होंने परफेक्ट स्कोर हासिल किया। ये परिणाम निरंतर प्रयास और सही शैक्षणिक सहयोग प्रणाली को दर्शाते हैं।”इस वर्ष CBSE कक्षा 10 की परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

    खबरें और भी