विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INSTAGRAM पर प्रेम‍िका को डराने के ल‍िए आत्महत्या की डाली पोस्‍ट, META से म‍िली जानकारी पर पुलिस ने स‍िखाया सबक

Published: Sun, 03 Aug 2025 04:30 PM (IST)

वाराणसी में इंस्‍टाग्राम पर प्रे‍म‍िका को डराने के ल‍िए युवक द्वारा आत्‍महत्‍या की पोस्‍ट डालने की सूचना म‍िलते ही पुल‍िस ...और पढ़ें

वाराणसी में युवक ने इंस्‍टाग्राम पर आत्‍महत्‍या की पोस्‍ट डाली थी।
वाराणसी में युवक ने इंस्‍टाग्राम पर आत्‍महत्‍या की पोस्‍ट डाली थी।

जागरण संवाददाता (बड़ागांव) वाराणसी। इंस्‍टाग्राम पर आत्‍महत्‍या की सूचना डालने वाले युवक के बारे में मेटा की ओर से एआई आधार‍ित जानकारी ने वाराणसी पुल‍िस के र‍व‍िवार को होश उड़ा दि‍ए। पहले मेटा की ओर से जानकारी पुल‍िस सेल को म‍िली जहां से स्‍थानीय पुल‍िस को जानकारी दी गई तो पूरा मामला जानकर पुल‍िस भी दंग रह गई। 

यह भी पढ़ें : Flood in Kashi : 'शाम की दवाई' नाव से मंगाई, गंगा माई ने दी चुनौती तो बनार‍स‍ियों ने न‍िकाला जुगाड़

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के इटहा गांव निवासी एक युवक के अपनी प्रेमिका से नाराज होने के बाद शनिवार की रात इंटनेट मीडि‍या हैंडल इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की सूचना डाल दी। इस बाबत मेटा की ओर से एआइ आधार‍ित जानकारी मिलने के बाद पुल‍िस युवक की जान बचाने के ल‍िए सक्र‍िय हो गई। वहीं आत्‍महत्‍या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बड़ागांव अतुल कुमार सिंह ने उसे सुरक्षित हिरासत में लेने के बाद काउंसलिंग कराने के बाद विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार उपरोक्त युवक किसी बात को लेकर अपने प्रेमिका से नाराज होने के उपरांत इंटनेट मीडिया पर जहर खाकर आत्महत्या करने की पोस्ट डाल दिया था। वहीं पुलिस विभाग की सोशल मीडिया टीम को रात में ही जानकारी मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना दी है। जिस पर उन्होंने उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने स्वीकार किया क‍ि प्रेमिका को डराने के उद्देश्य से उसने पोस्‍ट की थी। युवक ने बताया क‍ि पोस्‍ट को डिलीट कर दिया गया है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में बाढ़ का कहर, गंगा ने चेतावनी के बाद खतरा निशान भी क‍िया पार, न‍िचले इलाकों के कई गांव डूबे

इंटरनेट मीडिया ने बचाई युवक की जान

युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने जैसा पोस्ट डालते ही पुलिस का मीडिया सेल सक्रिय हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इंस्टाग्राम पर कुछ भी डालता है तो मेटा की इस एआइ आधार‍ित सेवा को पुलिस हमेशा वाच करती है। इसी तरह से शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला गया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

इसके बाद हमारे यहां एआइ से निगरानी होती है, किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर मरने, मारने या अन्य किसी शब्दों का तो पुलिस वाच करती रहती है उस पर नोट‍िफ‍िकेशन आ जाता है। इसके बाद जिस नम्बर से पोस्ट किया जाता है, उसका मोबाइल नम्बर, नाम नम्बर व लोकेशन लेकर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उसी एआइ की सूचना पर एक घंटे के अंदर शनिवार की रात युवक के घर पहुंच कर उसकी जान बचाई गई है।

यह भी पढ़ें : मीरजापुर में बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर बोलीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्र‍िया पटेल - 'हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं मदद'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।