यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BHU अस्पताल में 21 माह में 9998 मरीजों की हुई सर्जरी, दवाओं से इलाज पर दिया जा रहा जोर
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मरीजों के इलाज के तरीके में बदलाव आया है। डॉक्टर अब मरीजों को दवाओं से ठीक करने पर ध्यान दे रहे हैं जिससे सर्जर ...और पढ़ें

HighLights
- जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक जनरल सर्जरी की ओपीडी में देखे गए 1,27855 मरीज
- 10 प्रतिशत मरीजों को सर्जरी की जरुरत, बाकी लोगों को दवाओं से ठीक करने का प्रयास
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मरीजों को स्वस्थ करने का तरीका बदला है। चिकित्सक आपरेशन करने के बजाय मरीजों को दवाओं से ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। जनरल सर्जरी विभाग के आंकड़े कुछ यही गवाही दे रहे हैं।
जनवरी 2023 से सितंबर 2024 के मध्य विभाग में 1,27855 मरीज ओपीडी में देखे गए, इसमें 7,968 मरीज भर्ती किए गए थे। करीब 9,998 मरीजों को सर्जरी प्रक्रिया से गुजारा गया। दो हजार से अधिक मरीजों को स्थानीय आपरेशन थिएटर में मामूली सर्जरी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, हालांकि इतने मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
बीते 21 महीने में सिर्फ 10 प्रतिशत मरीजों को सर्जरी से गुजरना पड़ा। जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सर सुंदरलाल अस्पताल प्रशासन की तरफ से मिले जवाब में जिले के आरटीआइ कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनरल मेडिसिन विभाग भी मरीजों को दवा से स्वस्थ कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- महादेव के शहर में तेजी से बदल रहा है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से कभी धूप-कभी छांव का खेल जारी
जनरल सर्जरी विभाग भी उसी पैटर्न पर काम कर रहा है। इस विभाग को सर्जरी पर अधिक फोकस होना चाहिए क्योंकि यहां के डाक्टरों की विशेषज्ञता मरीजों की सर्जरी करना ही है।
.jpg)
डॉक्टर दवा से मरीजों को ठीक करने पर दे रहें जोर। जागरण
सर्जिकल से संबंधित मरीज ही जनरल सर्जरी विभाग में देखे जाते हैं। कोशिश होती है कि मरीजों काे कम परेशान होना पड़े। जरूरत पड़ने पर ही मरीजों की सर्जरी करने का प्रयास होता है। -प्रो. सीमा खन्ना, विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी विभाग, आइएमएस बीएचयू।
बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग में ऑपरेशन का हाल
वर्ष 2023
| महीना | ओपीडी | सर्जरी | भर्ती मरीज |
| जनवरी | 5235 | 467 | 415 |
| फरवरी | 5577 | 489 | 348 |
| मार्च | 5981 | 523 | 371 |
| अप्रैल | 5796 | 454 | 353 |
| मई | 6067 | 406 | 246 |
| जून | 6125 | 437 | 297 |
| जुलाई | 6575 | 540 | 461 |
| अगस्त | 6746 | 574 | 409 |
| सितम्बर | 6355 | 465 | 355 |
| अक्टूबर | 5880 | 498 | 412 |
| नवंबर | 4899 | 433 | 385 |
| दिसंबर | 5664 | 491 | 354 |
| कुल योग | 70,900 | 5,777 | 4406 |
इसे भी पढ़ें- बनारस से गाजीपुर तक गंगा में बचाएंगे डॉल्फिन का घरौंदा, मुश्किल में हैं राष्ट्रीय जलीय जीव
खबरें और भी
वर्ष 2024
| महीना | ओपीडी | सर्जरी | भर्ती मरीज |
| जनवरी | 4980 | 461 | 407 |
| फरवरी | 5747 | 459 | 385 |
| मार्च | 5432 | 489 | 406 |
| अप्रैल | 6383 | 509 | 432 |
| मई | 7415 | 507 | 359 |
| जून | 6141 | 402 | 339 |
| जुलाई | 7471 | 506 | 471 |
| अगस्त | 5800 | 362 | 334 |
| सितंबर | 7586 | 526 | 429 |
| कुल योग | 56,955 | 4,221 | 3,562 |