Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, 'इतने प्रयास पर तो गोमाता पाकिस्तान में घोषित हो जातीं राष्ट्रमाता'

    Updated: Sat, 02 May 2026 08:53 AM (IST)

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में कहा कि भारत में गौ रक्षा के प्रयास पाकिस्तान से भी कम हैं, जिससे गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने में कठिनाई हो र ...और पढ़ें

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। जागरण

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। जागरण

    HighLights

    1. गौ रक्षा पर भारत के प्रयासों पर सवाल उठाए।

    2. गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग।

    3. गोरखपुर से गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा का ऐलान।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौ माता के प्राणों की रक्षा के लिए जितना प्रयत्न भारत में हुआ यदि उतना पाकिस्तान में हुआ होता तो वहां भी गोमाता के प्राणों की रक्षा सुनिश्चित कर उन्हें राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाता।

    उन्होंने ये बातें शुक्रवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में पत्रकारवार्ता में कहीं। पूछा कि आखिरकार गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने में क्या कठिनाई है। सरकार को स्वयं संज्ञान में लेकर कानून बनाना चाहिए था।

    उन्होंने बताया कि पूर्व घोषणा के अनुसार वे शुक्रवार को ही गविष्ठी यात्रा हेतु यहां से प्रस्थान करेंगे। तीन मई रविवार से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर से ही गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

    यह भी पढ़ें- आगरा-बनारस वंदे भारत के नाश्ते में मक्खी मिलने पर IRCTC ने की कार्रवाई, सर्विस प्रोवाइडर पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    यह यात्रा प्रदेश के 403 विधान सभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे सनातनी जनता से संवाद कर उन्हें गो रक्षार्थ प्रेरित करेंगे।