यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाराणसी एयरपोर्ट समेत देश के 30 हवाई अड्डों को उड़ाने की धमकी, मेल मिलने के बाद हाईअलर्ट- बढ़ाई गई चौकसी
Varanasi Airport सीआइएसएफ़ के वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के आफ़िशियल मेल एकाउंट पर एक मेल प्राप्त हुआ है। इसमे वाराणसी समेत देश क ...और पढ़ें

HighLights
- ऑफिशियल मेल अकाउंट पर मिली धमकी
- मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई चौकसी
- पुलिस जांच में जुटी, अधिकारियों ने की बैठक
जागरण संवाददाता, वाराणसी : लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निदेशक के मेल पर वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें लिखा गया है कि हमने सभी एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिया है जो रिमोट का बटन दबाते ही ब्लास्ट हो जाएगा।
मेल करके दी गई है धमकी
इसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआइएसएफ़ और पुलिस के साथ सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बैठक की। आसपास के गांवों में रूट मार्च किया। गांव वालों से बातचीत कर बाहर से आने या कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा।
सीआइएसएफ़ के वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के आफ़िशियल मेल एकाउंट पर एक मेल प्राप्त हुआ है। इसमे वाराणसी समेत देश के तीस हवाईअड्डों को उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि ये किसी सिरफिरे का काम हो सकता है, लेकिन फिर भी हमने सुरक्षा बढ़ा दी है। बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है।