विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पार्क‍िंग में करंट से दो गायों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

By Anoop AgrahariEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 07:17 PM (IST)

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर ...और पढ़ें

वाराणसी कैंट स्टेशन पार्किंग में करंट से दो गायों की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।

वाराणसी कैंट स्टेशन पार्किंग में करंट से दो गायों की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।

HighLights

  1. कैंट स्टेशन पार्किंग में करंट से दो गायों की मौत।

  2. बारिश में खुले तार से पानी में उतरा था करंट।

  3. स्टेशन निदेशक ने जांच के आदेश दिए, फॉल्ट ठीक कराया।

जागरण संवाददाता,वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित वाहन पार्किंग में गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वतः संज्ञान लेते हुए स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने संबंधित विभाग को फटकार लगाई। साथ ही फॉल्ट को तत्काल दूर कराया गया।

दरअसल, वाहन पार्किंग परिसर में बारिश के दौरान खुले तार से पानी में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। संयोगवश उधर से कोई यात्री नहीं गुजरा, वरना बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने संबंधित विभाग को कड़ी फटकार लगाई। वहीं नगर निगम से संपर्क कर दोनों गायों के शवों का निस्तारण कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खुले तारों को ठीक कर दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। फॉल्ट को तत्काल दूर करा दिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।